Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अभय चौटाला ने बताया शर्मनाक, भाजपा पर लगाए आरोप, हरियाणा में कॉलेजों में 60% शिक्षक पद खाली

अभय चौटाला ने बताया शर्मनाक, भाजपा पर लगाए आरोप, हरियाणा में कॉलेजों में 60% शिक्षक पद खाली

faridabadnews24By faridabadnews24June 10, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरियाणा में नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए सरकारी कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश के 182 सरकारी कॉलेजों में दाखिले के लिए 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं इन सब के बीच फैकल्टी को प्रोफेसर की कमी से जूझना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रदेश के 182 सरकारी कॉलेजों में प्राध्यापकों के 7986 मंजूर पद हैं। लेकिन वर्तमान में 3368 ही प्रोफेसर की संख्या है। यानी मांग के अनुरूप करीब 4618 पद खाली हैं।

अभय ने भाजपा पर लगाए आरोप

वहीं इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव अभय चौटाला ने भी इसे लेकर भाजपा पर युवाओं के साथ खिलवाड़ करने के आरोप लगाए हैं। अभय चौटाला ने ट्वीट कर लिखा कि, “बेहद शर्मनाक! प्रदेश में 60% क़रीब शिक्षक पद ख़ाली है और सरकार शिक्षा के नाम पर झूठ का पुलिंदा खड़े करने में लगी रहती है। कांग्रेस की तर्ज पर भाजपा ने भी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, जहां प्रदेश में शिक्षा को बेहतरीन बना रोजगार के अवसर पैदा करने चाहिए वहीं भाजपा सरकार शिक्षा का स्तर नीचे गिराने में लगी हुई है। आज प्रदेश के युवा रोजगार एवं बेहतरीन शिक्षा के लिए पलायन करने पर मजबूर है।

PunjabKesari

 

4 हजार पद खाली

जानकारी के मुताबिक हरियाणा के 182 सरकारी कॉलेजों में प्रोफेसर के 7 हजार 986 मंजूर पद हैं। लेकिन वर्तमान में 3 हजार 368 ही प्रोफेसर की संख्या है। यानी मांग के अनुरूप करीब 4 हजार 618 पद खाली हैं। जबकि कॉलेजों में लगातार बढ़ रही छात्र संख्या के अनुसार इन कॉलेजों में 8843 प्राध्यापकों की जरूरत है। इनमें सबसे ज्यादा पद अंग्रेजी विषयों के खाली हैं। इनकी संख्या करीब 625 है। वहीं, ज्योग्राफी के 500, कॉमर्स के 314, गणित के 195 बॉटनी के 118, केमिस्ट्री के 229 और कंप्यूटर साइंस के 218 पद खाली हैं। इसका मुख्य कारण कॉलेजों में लंबे समय से भर्ती का न होना है।

रणदीप सुरजेवाला ने भी किया ट्वीट

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्लैटफॉर्म X पर भाजपा को इसका जिम्मेदार ठहराते हुए लिखा कि, ” हरियाणा में 69% कॉलेज प्रोफेसर के पद ख़ाली! 7,986 पदों में से 4,618 पद अर्से से ख़ाली! अंग्रेज़ी, भूगोल, गणित, कॉमर्स, बॉटनी, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस विषय के प्रोफेसर हैं ही नहीं! भाजपा सरकार चाहती है अनपढ़ रहे हरियाणा! भाजपा की विदाई में ही हरियाणा में पढ़ाई है।

PunjabKesari

सूचना अधिकार मंच के राज्य संयोजक सुभाष को उच्चतर शिक्षा विभाग ने जन सूचना अधिकार के तहत दी जानकारी में बताया कि महेंद्रगढ़ जिले में सबसे ज्यादा 715 प्राध्यापकों की कमी है। यहां छात्रों की पढ़ाई के लिए 240 गेस्ट प्रोफेसर का सहारा ले रहे है। इसके बाद भी 475 प्राध्यापक और चाहिए। दूसरे नंबर पर हिसार में 279 प्रोफेसरों के पद खाली हैं

NEWS SOURCE : punjabkesari

60% teacher posts vacant in colleges in Haryana Abhay Chautala called it shameful blamed BJP faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.