
महिला ने महज 25 दिन तक ही डॉक्टर के आवास पर झाडू पौंछा का काम किया. इस दौरान उसने डॉक्टर को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया. उसके बाद महिला ने अपने पति के साथ मिलकर डॉक्टर को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. वह डॉक्टर से बार-बार रकम ऐंठने लगी. महिला के झांसे में आए डॉक्टर ने बदनामी के डर से उसके बैंक खाते में साढे 6 लाख की राशि डलवा दी. लेकिन उसके बाद भी आरोपी दंपति ने डॉक्टर से एक लाख रुपये और मांगे.
एक लाख रुपये की और मांग की
रुपये नहीं देने उसके खिलाफ महिला थाने में रेप का मामला दर्ज करवाकर फंसाने की धमकी दी. इससे परेशान होकर डॉक्टर ने अपने किसी शुभचिंतक साथी की सलाह पर कोतवाली थाने पंहुचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई. उसके बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आई. शनिवार को पुलिस जवानों के साथ सिविल ड्रेस में जाकर अपना जाल बिछाया. योजना के अनुसार वहां रुपये लेने के लिए दंपति को बुलाया गया.
दोनों को रकम लेने से पहले ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया
वहां आरोपी महिला अपने पति के साथ आई. वहां पुलिस ने दोनों को रकम लेने से पहले ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. बाद में पुलिस उनको कोतवाली लेकर गई. वहां उनके खिलाफ हनीट्रेप का मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने दंपति से पूछताछ कर उनको गिरफ्तार कर लिया l
