Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानिए क्या कहा, बीजेपी में शामिल होने के बाद किरण चौधरी और श्रुति का पहला रिएक्शन

जानिए क्या कहा, बीजेपी में शामिल होने के बाद किरण चौधरी और श्रुति का पहला रिएक्शन

faridabadnews24By faridabadnews24June 19, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

कांग्रेस से इस्तीफा देने के अगले ही दिन हरियाणा की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने बुधवार को अपने तमाम समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। राज्य में इस साल अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इसे भाजपा के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ की मौजूदगी में दोनों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

बीजेपी में शामिल होने के बाद किरण चौधरी ने क्या कहा

भाजपा में शामिल होने के बाद किरण चौधरी ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अब मैं भी भगवा रंग में रंग गई हूं। लेकिन यही रंग चौधरी बंसीलाल का भी रंग था।’’ बड़ी संख्या में भाजपा मुख्यालय पहुंचे अपने समर्थकों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हमने 20 साल पहले हरियाणा विकास पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया था। आज मैं आपसे आह्वान करती हूं कि आप कांग्रेस का झंडा छोड़कर भाजपा का झंडा उठा लें और हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार भाजपा की शानदार जीत सुनिश्चित करने के लिए आगे बढ़ते रहें।

चौधरी बंसीलाल का नाम लीजिएः किरण चौधरी

 उन्होंने कहा, ‘‘आज से, हमारा काम शुरू होता है। चौधरी बंसीलाल का नाम लीजिए और भाजपा की नीतियों पर काम करना शुरू कीजिए, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की जय-जयकार करते हुए हरियाणा के कोने-कोने का दौरा कीजिए। यही चौधरी बंसीलाल और चौधरी सुरेंद्र सिंह को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।’’ हरियाणा में कांग्रेस को झटका देते हुए चौधरी और उनकी बेटी ने मंगलवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। श्रुति चौधरी कांग्रेस की हरियाणा इकाई की कार्यकारी अध्यक्ष थीं। किरण चौधरी भिवानी जिले की तोशाम विधानसभा से विधायक हैं।

हरियाणा के लिए समर्पित रहेंगेः किरण चौधरी

किरण चौधरी ने कहा, ‘‘हमारा वचन है कि चौधरी बंसीलाल जी के पदचिन्हों का अनुसरण करते हुए हरियाणा व क्षेत्रवासियों के हित में सदैव समर्पित रहेंगे। किरण चौधरी ने कहा कि वह भाजपा में इसलिए शामिल हुईं क्योंकि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काम से बेहद प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि देश के लोगों ने उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार जनादेश दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के उनके संकल्प को पूरा करने के लिए लोगों ने उन्हें एक बार फिर जिम्मेदारी दी है।’’ उन्होंने भाजपा नेताओं को आश्वस्त किया कि वह और उनकी बेटी श्रुति हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में पार्टी को मजबूत करने के लिए जमीनी कार्यकर्ता की तरह काम करेंगी।

श्रुति चौधरी ने क्या कहा

इस अवसर पर श्रुति चौधरी ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पिछले 10 साल की सरकार में लिए गए ‘ऐतिहासिक निर्णयों’ से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल हुई हैं। भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद किरण चौधरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नई शुरुआत, एक नया प्रभात। आज सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास और एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना हेतु उन्नत क्षेत्र व प्रदेश के उद्देश्य से अपने कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 To learn more we recommend that you read the following carefully before using our website:
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.