Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Crime News: सुनकर सभी के होश उड़ जाएंगे, एक युवती अच्छे-अच्छे युवकों को अपने हुस्न के जाल में फंसाती थी

Crime News: सुनकर सभी के होश उड़ जाएंगे, एक युवती अच्छे-अच्छे युवकों को अपने हुस्न के जाल में फंसाती थी

faridabadnews24By faridabadnews24June 21, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Crime News: एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिसे सुनकर सभी के होश उड़ जाएंगे. एक युवती अच्छे-अच्छे युवकों को अपने हुस्न के जाल में फंसाती थी. जैसे ही कोई युवक उसकी मीठी-मीठी बातों में फंस जाता था तो उसे विवाह की बात कहती थी. इसके बाद युवती शादी भी कर लेती थी और सुहागरात में दूल्हे को एक गोली खिलाकर ऐसा कांड कर देती थी जिसे सुनकर सभी का माथा चकरा जाएगा.

पूरा मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है. पुलिस ने एक युवती और उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस खुलासे में मालूम हुआ कि युवती अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले युवकों को शादी का झांसा देकर उन्हें फंसाते थे. उनसे शादी करके वह अपने प्रेमी और साथियों की मदद से ससुराल वालों को नींद की गोली खिलाकर बेहोश कर घर में रखा सामान साफ कर फरार हो जाते थे.

कानपुर में लुटेरी दुल्हन गैंग का खुलासा कर चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें एक युवती भी शामिल है. जो युवकों को अपने हुस्न के जाल में फांसती थी. सामने वाले को अपने विश्वास में लेती थी और शादी के बाद जेवरात और महंगे सामान लेकर फरार हो जाती थी. इसका शिकार कानपुर के ककवन निवासी देवेश सिंह हुआ. देवेश की शादी के एक साल बाद ही उसकी पत्नी की मौत हो गई. उसके बाद से वो अकेले रह रहा था. पत्नी की मौत के 10 साल बाद देवेश ने दूसरी शादी के बारे में सोचा. उसने यह बात अपने दोस्त को बताई. उसके दोस्त ने उसकी मुलाकात दीपक और रजनीश से कराई. उन्होंने 70 हजार में देवेश की शादी करवाने का वादा किया.

कीमती सामान, नगदी और जेवर लेकर हो जाती थी गायब

कुछ दिन बाद दोनों ने मुस्कान नाम की युवती से मंदिर में देवेश की शादी करवा दी. शादी के बाद मुस्कान अपने कथित भाई राजकुमार के साथ ससुराल आ गई. वहां दो दिन तक शादी की रस्में निभाई गईं. उसके बाद रात को जेवर, नगदी लेकर मुस्कान और राजकुमार फरार हो गए. सुबह जब वह और उसके परिजन सो कर उठे तो घर में मुस्कान और राजकुमार नजर नहीं आए. उन्होंने घर में देखा कि वहां रखा कीमती सामान, नगदी और जेवर गायब है. उन्हें समझते देर नहीं लगी कि वह लुट चुके हैं. देवेश ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और मुकदमा लिखवाया.

गैंग करता था रेकी

बुधवार को पुलिस ने मुस्कान, राजकुमार, दीपक और रजनीश को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी करने पर पता चला की यह पूरा गैंग ऐसे लोगों को ढूंढता था जिनकी शादी नहीं हुई है या विधुर है. वहीं इस मामले में डीसीपी विजय ढुल ने बताया कि ये गिरोह क्षेत्र में घटना को अंजाम देने से पहले रेकी करते थे और जरूरतमंद की तलाश पूरी होने के बाद उसे अपना शिकार बनाते थे.

NEWS SOURCE : lalluram

a young woman used to trap good men in the trap of her beauty Crime News: Everyone will be shocked to hear this faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.