Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Video देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे, नशे में धुत कार ड्राइवर ने पुलिसकर्मी को घसीटा

Video देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे, नशे में धुत कार ड्राइवर ने पुलिसकर्मी को घसीटा

faridabadnews24By faridabadnews24June 23, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: शहर में एक बार फिर एक ड्राइवर ने एक पुलिसकर्मी को कार में लेकर घसीटा है। बताया जा रहा है कि पूरा मामला बल्लभगढ़ बस अड्डे का है। यहां पर एक ड्राइवर अपनी कार में अवैध रूप से सवारी भर रहा था। इस दौरान जब एक पुलिसकर्मी ने उससे जरूरी दस्तावेज मांगे तो ड्राइवर ने कार स्टार्ट कर दी और ड्राइवर को कार सहित घसीटने लगा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर शराब के नशे में धुत था।

काफी दूर तक घसीटता रहा ड्राइवर

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक कार ड्राइवर पुलिसकर्मी को कार के साथ घसीटता हुआ नजर आ रहा है। वहीं बीच सड़क पर हुई इस घटना के दौरान आस-पास काफी लोग भी मौजूद थे। घटना के दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी अपनी मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार का गेट खुला हुआ है और पुलिसकर्मी कार के अंदर है और ड्राइवर इसी तरह से अनियंत्रित कार को चला रहा है। थोड़ी दूर जाने के बाद कार रुकती है, जिसमें से पुलिसकर्मी कार ड्राइवर को लेकर उतरता है।

पुलिस ने कार को किया जब्त

वायरल वीडियो हरियाणा के फरीदाबाद का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ तौर पर कार चालक द्वारा लापरवाही देखी जा सकती है। घटना 21 जून की शाम की है। यहां बल्लभगढ़ बस अड्डे पर कार ड्राइवर अवैध रूप से सवारियां उठा रहा था। इसी दौरान पुलिसकर्मी ने ड्राइवर से दस्तावेज मांगे। इस पर ड्राइवर ने पुलिसकर्मी को कार सहित कुछ दूर तक घसीटा। कार में सवार लोगों ने कूदकर किसी तरह से अपनी जान बचाई। ये भी बताया जा रहा है कि ड्राइवर शराब के नशे में था। फिलहाल पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और ट्रैफिक पुलिस सब-इंस्पेक्टर गंभीर क्षति से बाल-बाल बच गए।

NEWS SOURCE : indiatv

drunk car driver dragged a policeman faridabadnews faridabadnews24 You will get goosebumps after watching the video
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.