
Sonakshi sinha zaheer iqbal wedding: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi sinha) आज 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (zaheer iqbal) के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी. खबरों के अनुसार, ये दोनों सिविल मैरिज करने वाले हैं. उसके बाद एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के रेस्तरां बैस्टियन में रिसेप्शन पार्टी की धूम होगी. इसमें सलमान खान के साथ ही कुछ करीबी दोस्त जैसे एक्ट्रेस हुमा कुरैशी, फिल्म हीरामंडी की स्टार कास्ट, कुछ अन्य बॉलीवुड सेलिब्रिटीज शामिल हो सकते हैं.
इस खुशी के मौके पर सोनाक्षी सिन्हा के घर ‘रामायणा’ को दुल्हन की तरह सजाया गया है, जिसकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं. पिछले दिनों एक्टर जहीर इकबाल के घर हल्दी और मेहंदी का फंक्शन भी सेलिब्रेट किया गया. शादी से पहले सभी प्री-वेडिंग सेरेमनी की इमेज, वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं और फैंस भर-भर कर कमेंट्स और लाइक्स कर रहे हैं. खबरों में ये बात भी सामने आ रही है कि शादी के बाद सोनाक्षी धर्म परिवर्तन कर इस्लाम धर्म नहीं अपनाएंगी. फोटो जर्नलिस्ट पल्लव पालिवाल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शत्रुघ्न सिन्हा के घर और सोनाक्षी की वीडियो शेयर की है.
सोनाक्षी के चेहरे पर दिख रहा गजब का ग्लो
मीडिया में कुछ दिनों से कई ऐसी खबरें भी सामने आईं, जिसमें ये कहा जा रहा था कि इस शादी से एक्टर और पापा शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी के भाई लव-कुश खुश नहीं थे, लेकिन जहीर के साथ शत्रुघ्न सिन्हा का एक वीडियो सामने आया, जिसमें दोनों हंसकर बातें कर रहे हैं. सोनाक्षी सिन्हा और उनकी मां पूनम सिन्हा को साथ में उनके घर में पूजा करते भी देखा गया.
लेटेस्ट वीडियो में सोनाक्षी नीले कलर के सलवार सूट में अपनी मां के साथ जाते नजर आ रही हैं. इस वीडियों में सोनाक्षी के चेहरे पर खुशी और ग्लो देखते ही बन रहा है. दोनों के साथ का वीडियो इंस्टेंटबॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. सोनाक्षी के चेहरे पर दुल्हन बनने वाली खुशी साफ दिख रही है.
सोनाक्षी का लहंगा होगा ऐसा
एक वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोनाक्षी और जहीर आज अपनी शादी में किस रंग के कपड़े पहन सकते हैं. उनका लहंगा पीच कलर का है, जिस पर गोल्डन जरी वर्क किया गया है. वहीं, दूल्हे की शेरवानी भी गोल्डन रंग की है. ये दोनों ही शादी के ड्रेस बेहद ही सुंदर दिख रहे हैं. अब तो शादी होने के बाद की तस्वीरों का ही आप इंतजार कर सकते हैं कि आखिर होने वाली दुल्हनियां ने अपनी शादी पर किस तरह का लहंगा पहना.
सलमान खाने के बेहद करीब जहीर इकबाल
जहीर इकबाल एक्टर सलमान खाने के बेहद करीब हैं, इसलिए शादी में आने का पहला निमंत्रण उन्हें भेजा गया है. जहीर की बचपन से लेकर बड़े तक की कई तस्वीरें सलमान के साथ हैं. सोनाक्षी और जहीर की मुलाकात भी सलमान की ही किसी एक पार्टी में पहली बार हुई थी. बताया जाता है कि सलमान खान और जहीर के पिता दोनों अच्छे दोस्त हैं. जहीर को फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च भी सलमान खान ने ही किया है.
NEWS SOURCE : news18
