Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अश्लील वीडियो-फोटोज पोस्ट कर टॉर्चर, इंस्टाग्राम में लड़कियों की फर्जी आईडी से ब्लैकमेल का खेल

अश्लील वीडियो-फोटोज पोस्ट कर टॉर्चर, इंस्टाग्राम में लड़कियों की फर्जी आईडी से ब्लैकमेल का खेल

faridabadnews24By faridabadnews24June 23, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

सोशल मीडिया के दौर में महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाएं आम हो गई हैं। देहरादून में शनिवार को ऐसे ही पांच मामले सामने आए हैं। चिंता की बात है कि लड़कियों की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील वीडियो और फोटोज अपडेट किए जा रहे हैं। कुछ केसों में तो ब्लैकमेल का भी खेल हो रहा है।

फर्जी आईडी बनाकर अश्लील वीडियो डाले 
किशननगर निवासी युवती की किसी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना दी। अब अकाउंट में अश्लील वीडियो और फोटो अपलोड किए जा रहे हैं। युवती ने कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

महिला की अश्लील फोटो ससुरालियों को भेजा 
पटेलनगर निवासी युवती का अश्लील फोटो तैयार कर साइबर ठगों ने उसके ससुरालियों को भेज दिया। महिला ने पुलिस को तहरीर दी कि उसके नाम से किसी ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई है। इसके जरिए आरोपी उसके पति और उसके रिश्तेदारों को अश्लील फोटो और वीडियो भेज रहा है। इससे उसकी छवि खराब हो रही है। युवती ने बताया कि अश्लील वीडियो में उसके फोटो लगाकर प्रसारित किए जा रहे हैं।

एक नहीं पांच फर्जी आईडी बना डाली
राजपुर रोड निवासी युवती की किसी ने इंस्टाग्राम पर पांच फर्जी आईडी बना दी हैं। प्रत्येक पर उसकी प्रोफाइल फोटो लगाई गई हैं। पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि उसकी नाम की आईडी में भद्दे कमेंट पोस्ट किए जा रहे हैं। यही नहीं आरोपियों की ओर से उसे भी अश्लील फोटो और वीडियो भेजे गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवती की फोटो से की छेड़छाड़
नंदा की चौकी प्रेमनगर निवासी युवती को 14 जून को व्हाट्सऐप से एक अनजान नंबर से कुछ फोटो प्राप्त हुए। एडिटिंग कर अश्लील फोटो पर उनका चेहरा लगाया गया था। प्रेमनगर थाने में युवती ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

अश्लील फोटो बनाकर पैसे की डिमांड की
साइबर ठगों ने ननूरखेड़ा रायपुर निवासी एक महिला के फोटो से भी छेड़छाड़ की। महिला ने रायपुर थाने में तहरीर दी कि उसका किरायेदार ऑनलाइन लोन फ्रॉड में फंस गया था। साइबर ठगों ने किरायेदार के मोबाइल में सेव सभी नंबरों को एक्सेस कर लिया। आरोप है कि उनके व्हाट्सऐप के डिस्प्ले फोटो को एडिट कर अश्लील बनाया गया है। रायपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

NEWS SOURCE : livehindustan

blackmail game played using fake IDs of girls on Instagram faridabadnews faridabadnews24 Torture by posting obscene videos and photos
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.