
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अब मिस से मिसेज जहीर इकबाल (Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal) हो गई हैं। दोनों ने सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 23 जून को मुंबई में सिविल मैरिज कर ली। इसके बाद कपल ने एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया, जिसमें उनके परिवार और दोस्तों के अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। सोनाक्षी-जहीर ने शादी के बाद सोशल मीडिया पर अपने वेडिंग डे की कई तस्वीरें भी शेयर कीं। अब आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा, अथिया शेट्टी से लेकर आयुष्मान खुराना तक बी टाउन के कई सेलेब्स ने उन्हें शादी की बधाई दी है।
आलिया भट्ट ने दी बधाई
आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया पर दोनों की प्यार भरी एक तस्वीर शेयर की और उसके कैप्शन में लिखा कि सोना-जहीर आपको बधाई। आप दोनों बहुत प्यार और खुशी से भरे हुए लग रहे हैं। बिग हग और वेलकम टू द क्लब।

परिणीति चोपड़ा ने किया स्वागत
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर कपल की एक फोटो शेयर की और लिखा कि आप दोनों को बधाई। क्लब में आपका स्वागत है। आप दोनों को ढेर सारी खुशियां मिलें।
.png)
अथिया शेट्टी ने दी बधाई
अथिया शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी और जहीर की शादी की फोटो शेयर करते हुए लिखा सोना और जहीर को बधाई। आपको अनंत प्यार और खुशी की कामना करती हूं।

अनन्या पांडे ने लुटाया प्यार
अनन्या पांडे ने कपल की फोटो शेयर करते हुए लिखा प्यार और सिर्फ प्यार। साथ ही एक्ट्रेस ने दिल और ईविल आई वाला इमोजी भी शेयर किया।

आयुष्मान खुराना का पोस्ट
आयुष्मान खुराना ने भी न्यूली वेड कपल को शादी की शुभकामनाएं दीं।

इनके अलावा कियारा आडवाणी, इलियाना डिक्रूज, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर समेत कई सेलेब्स ने न्यूली वेड कपल को बधाई दी है।
NEWS SOURCE : jagran
