Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » डंडे से मार रहे शख्स को हाथी ने बुरी तरह रौंद डाला, ये वीडियो देखकर कांप जाएगी आपकी रूह

डंडे से मार रहे शख्स को हाथी ने बुरी तरह रौंद डाला, ये वीडियो देखकर कांप जाएगी आपकी रूह

faridabadnews24By faridabadnews24June 24, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Video: कहते हैं कि पानी जितना शांत होता है उतना ही गहरा होता है. ठीक ऐसा ही होता है जानवरों के साथ भी. कोई जानवर अगर शांत है तो उसे कभी इतना परेशान नहीं करना चाहिए कि वो अपना भयानक रूप दिखाने पर मजबूर हो जाए. अब आप सोच रहे होंगे कि हम आपको ये सब क्यों बता रहे हैं, ये सब बताने का कारण है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो. जी हां, एक हाथी अपने मालिक के टॉर्चर से इतना परेशान हुआ कि उसने अपने मालिक की ही जान ले डाली. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है वीडियो में.

इतना कुचला कि चली गई जान

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी शख्स को अपने पैरों तले बुरी तरह से रौंदता हुआ दिखाई दे रहा है. लेकिन इसके पीछे की वजह जानकर आप भी हैरान ही होंगे. हाथी के उग्र होने की वजह भी आप देख ही लीजिए, कि कैसे एक शख्स अपने हाथी को बार बार लोहे की छड़ चुभो रहा है. हाथी एक दम शांत खड़ा हुआ ये सब सह भी रहा है. लेकिन आखिर में हाथी अपना सब्र खो देता है और अपने मालिक को एक जोरदार धक्का देकर नीचे गिरा देता है. इसके बाद हाथी शख्स को अपने पैरों से तब तक रौंदता है जब तक उसकी जान नहीं निकल जाती. रौंदते हुए हाथी, उस शख्स को सूंड में भी उठा उठा कर बुरी तरह से गिराता है. ऐसे में आस पास से लोग जब उसे बचाने आते हैं तब तक वो शख्स मर चुका होता है. घटना करहल की बताई जा रही है. मरने वाला व्यक्ति हाथी की देखभाल करता था और उसकी उम्र 62 साल थी.

देखें वीडियो

वीडियो को @DR_Ambedkarji नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक हजारों बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में यूजर्स वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…हाथी बहुत शांत जानवर है, लेकिन ताकतवर भी बहुत है. एक और यूजर ने लिखा…जानवर तो जानवर होते हैं, इन पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…जंगली जानवरों को घर में रखा हुआ है, इससे बड़ी नासमझी और क्या हो सकती थी.

NEWS SOURCE : news18

#Viral_news #Social_Media_news #video #viral #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 An elephant trampled a man who was hitting someone with a stick faridabadnews faridabadnews24 your soul will tremble after watching this video
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.