Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » घर के ये काम करने से भी खूब बहेगा पसीना, फिट रहने के लिए जिम में पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं

घर के ये काम करने से भी खूब बहेगा पसीना, फिट रहने के लिए जिम में पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं

faridabadnews24By faridabadnews24June 25, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

अक्सर लोग फिट रहने के लिए जिम की मदद लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप घर पर रहकर भी अपनी फिटनेस को बरकरार रख सकते हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको घर के कुछ ऐसे काम बताने वाले हैं जिन्हें करने के बाद आपकी पूरी बॉडी का वर्कआउट हो जाएगा। जिम में पैसे खर्च करने की जगह आपको भी महीने भर घर के इन कामों को करके देखना चाहिए।

पोछा लगाना- अगर आप फिट रहना चाहते हैं या फिर मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको हर रोज अपने घर में खुद फर्श पर पोछा लगाना चाहिए। अगर आप हेल्पर की जगह खुद पोछा लगाने लग जाएंगे तो आपको कुछ ही हफ्तों के अंदर पॉजिटिव असर दिखाई देने लग जाएगा। झाड़ू या फिर पोछा लगाने से न केवल आपकी मसल्स एक्टिव होती हैं बल्कि अच्छी खासी कैलोरी भी बर्न हो सकती है।

हाथों से कपड़े धोना- कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करना बंद कर दीजिए। अगर आप वाकई में जिम जाए बिना फिट रहना चाहते हैं तो आपको अपने हाथों से कपड़े धोना शुरू कर देना चाहिए। कपड़े धोने, निचोड़ने और फिर उन्हें सुखाने से आपका फुल बॉडी वर्कआउट हो सकता है।

बाथरूम साफ करना- अगर आपको भी ये गलतफहमी है कि बाथरूम साफ करने से सिर्फ बाथरूम में मौजूद बैक्टीरिया खत्म होते हैं तो आपकी इस गलतफहमी को हम दूर कर देते हैं। बाथरूम क्लीनिंग की मदद से आप बैक्टीरिया के साथ-साथ अपने शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा कैलोरी का सफाया भी कर सकते हैं।

गार्डनिंग- अगर आपके घर में गर्डन है तो आप गर्डनिंग करते-करते भी कुछ कैलोरी बर्न कर सकते हैं। घास काटने और पत्तियों को इकट्ठा करने जैसी गार्डनिंग एक्टिविटीज आपकी फिटनेस को बरकरार रखने में मददगार साबित हो सकती हैं। अगर आप रेगुलरली गार्डनिंग एक्टिविटीज करते रहेंगे तो आप मोटापे की चपेट में आने से भी बच सकते हैं।

NEWS SOURCE : indiatv

Doing these household chores will make you sweat a lot faridabadnews faridabadnews24 there is no need to spend money in the gym to stay fit
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.