Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दोनों ने खाईं साथ जीने-मरने की कसमें, अब करना चाहती हैं शादी, तेरी-मेरी दोस्ती प्यार में बदल गई… लड़की को लड़की से हुई मोहब्बत

दोनों ने खाईं साथ जीने-मरने की कसमें, अब करना चाहती हैं शादी, तेरी-मेरी दोस्ती प्यार में बदल गई… लड़की को लड़की से हुई मोहब्बत

faridabadnews24By faridabadnews24June 25, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

देश में कई जगहों से लगातार समलैंगिक संबंध के मामले सामने आ रहे हैं. उत्तर प्रदेश की लड़की ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के माध्यम से बिहार की लड़की से दोस्ती की. दोनों के बीच बातें होने लगी. इसके बाद धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगीं. अब दोनों लड़कियां शादी करना चाहती हैं.

यूपी के उन्नाव बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर मैसेज के जरिए दो किशोरियों के बीच ऐसी मोहब्बत हुई कि उन्नाव की किशोरी भागकर बिहार जा पहुंची. जहां दोनों किशोरियों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं. पिता की शिकायत पर पुलिस ने बिहार पहुंचकर उन्नाव की किशोरी को पकड़ा और यहां ले आई, लेकिन बिहार की किशोरी ने भी पीछा नहीं छोड़ा और वह भी यहां आ पहुंच गई. दोनों लड़कियां अब समलैंगिक शादी पर अड़ी हुई हैं. दोनों की उम्र 18 साल से कम है. अब समलैंगिकता के साथ ही दोनों किशोरियों की नाबालिगी को लेकर पुलिस दुविधा में फंसी हुई है.

शादी की जिद पर अड़ी लड़कियां

बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां पहले इंस्टाग्राम पर चैट करती थीं. फिर दोनों के बीच कॉल के जरिए बात होने लगी. बाद में दोनों को प्यार हो गया. प्यार भी ऐसा कि उन्नाव की रहने वाली लड़की इसी साल 12 जनवरी को घर से भागकर बिहार जा पहुंची. इसके बाद दोनों एक ही घर में साथ रहने लगीं. इधर, लड़की के पिता ने अपने रिश्तेदारों के यहां बेटी की खोजबीन की. जब उसका कोई पता नहीं चला, तो पिता ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट 12 जनवरी को उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली में दर्ज कराई. कुछ दिनों पहले पिता को पता चला कि उनकी बेटी बिहार के दरभंगा के थाना पतौर स्थित एक गांव में है. पिता की खबर पर उन्नाव पुलिस बिहार पहुंची और लड़की को वापस ले आई. लेकिन बिहार की लड़की भी पीछे-पीछे उन्नाव कोतवाली पहुंच गई. दोनों लड़कियां अब साथ रहने और शादी की जिद पर अड़ी हुई हैं.

सेम सेक्स मैरिज पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

इस मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी राजकुमार ने बताया कि दोनों लड़कियों के परिवार उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं, जो भी इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई होगी वो की जाएगी. बता दें कि सेम सेक्स मैरिज पर 17 अक्टूबर 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था. अदालत ने इसे कानूनी मान्यता देने से इंकार कर दिया था. कोर्ट ने कहा था कि सेम सेक्स मैरिज को कानूनी मान्यता देने का काम संसद का है. वो स्पेशल मैरिज एक्ट को खत्म नहीं कर सकता. अदालत कानून नहीं बना सकती.

NEWS SOURCE : lalluram

Both of them took vows to live and die together faridabadnews faridabadnews24 now they want to get married our friendship turned into love… girl fell in love with girl
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.