
अमृतसर के गोल्डन टेम्पल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगासन करने के बाद वडोदरा की एक फैशन डिजाइनर विवादों में घिर गईं। स्वर्ण मंदिर के परिक्रमा परिसर में योग करने की वजह से अर्चना को काफी ट्रोल किया जा रहा है। धार्मिक भावना को भड़काने के आरोप में अर्चना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इतना ही नहीं कई लोगों ने उन्हें जान से मारने तक की धमकी तक दे डाली है। जिसके बाद फैशन डिजाइनर को सुरक्षा दी गई है। इसी बीच अब हाल ही में योगा गर्ल अर्चना मकवाना की एक तस्वीर बाॅलीवुड एक्ट्रेस और अब मंडी की सांसद कंगना रनौत संग वायरल हो रही है।
