Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अपनाया जाएगा ये खास फॉर्मूला, देखें बीजेपी का मास्टर प्लान, हरियाणा में BJP इन नेताओं को देगी टिकट

अपनाया जाएगा ये खास फॉर्मूला, देखें बीजेपी का मास्टर प्लान, हरियाणा में BJP इन नेताओं को देगी टिकट

faridabadnews24By faridabadnews24June 26, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरियाणा की सत्तारूढ़ भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए पूरे प्रदेश में सर्वे करवाएगी। चुनावों में उम्मीदवारों का चयन सर्वे रिपोर्ट के आधार पर होगा। किसी भी व्यक्ति को नेता विशेष की सिफारिश या पसंद से टिकट नहीं मिलेगा। सर्वे में जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों के फीट बैठने वाले नेताओं को ही टिकट मिलेगा। विगत दिवस रोहतक में केंद्रीय मंत्री व हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में हुई वरिष्ठ नेताओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

धर्मेंद्र प्रधान के अलावा चुनावों के सह-प्रभारी और हरियाणा मामलों के प्रभारी बिप्लब कुमार देब, सीएम नायब सिंह सैनी, केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास तथा बिजली मंत्री मनोहर लाल व कृष्णपाल गुर्जर के अलावा हरियाणा सरकार के कई मंत्री और विधायक मौजूद रहे। पार्टी के प्रदेश स्तर के नेताओं के अलावा सभी जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी और मोर्चों-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे। चुनाव प्रभारी व सह-प्रभारी के अलावा पांचों सांसदों के अभिनंदन के लिए आयोजित इस समारोह के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने रोहतक मुख्यालय में मैराथन बैठकें कीं। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करके चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

इसके बाद जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ बैठक करके उन्होंने पदाधिकारियों को विधानसभा के लिए चुनावी मंत्र दिया। भाजपा ने इस बार दो तिहाई बहुमत यानी 60 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। सूत्रों का कहना है कि बैठक में लोकसभा चुनाव के नतीजों पर भी मंथन हुआ। पार्टी इस बात की जांच कर रही है कि पांच सीटों पर हार का सामना क्यों करना पड़ा। इसमें अभी तक सबसे बड़ा एक कारण यह निकल कर आया है कि कांग्रेस द्वारा संविधान को बदलने और आरक्षण खत्म करने के प्रचार से भाजपा को नुकसान हुआ।

अनुसूचित जाति का वोट बैंक कांग्रेस के इस बयानों से बहक गया। इसी वजह से भाजपा 2019 की तरह इस बार भी लोकसभा की सभी दस सीटों पर जीत हासिल करने से चूक गई। सभी पदाधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं को कहा कि वे घर-घर जाकर केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों व फैसलों से लोगों को अवगत करवाएं। साथ ही, कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे आरक्षण खत्म करने के प्रचार पर सच्चाई लोगों को बताएं।

वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई बैठक में विधानसभा प्रत्याशियों के प्रदेश की सभी 90 सीटों पर सर्वे करवाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए स्टेट लेवल की सर्वे कमेटी बनेगी। कमेटी का गठन चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह-प्रभारी बिप्लब कुमार देब, सीएम नायब सिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल जैसे दिग्गज नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद होगा। यह कमेटी सभी 90 सीटों पर संभावित प्रत्याशियों को लेकर सर्वे करवाएगी। लोगों से सभी चेहरों के बारे में फीडबैक जुटाया जाएगा।

संघ की टीम भी देगी रिपोर्ट
प्रदेश स्तर की सर्वे कमेटी की रिपोर्ट के बाद उस पर वरिष्ठ नेताओं द्वारा अध्ययन किया जाएगा। केंद्र की ओर से भी अपने स्तर पर सर्वे करवाया जाएगा। इसमें एजेंसियों की मदद ली जाएगी। दूसरी ओर, संघ की टीम भी अपने स्तर पर प्रत्याशियों के नामों को लेकर पार्टी को रिपोर्ट देगी। सभी तरह की रिपोर्ट का आकलन होगा। फिर ऐसे चेहरों के पैनल बनेंगे, जिनमें नाम अधिकांश सर्वे रिपोर्ट में शामिल होंगे।

NEWS SOURCE : chopaltv

BJP will give tickets to these leaders in Haryana faridabadnews faridabadnews24 see BJP's master plan This special formula will be adopted
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.