Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इस विटामिन की कमी भी हो सकती है वजह, बढ़ते डिप्रेशन और चिंता का कारण घर-परिवार या नौकरी ही नहीं

इस विटामिन की कमी भी हो सकती है वजह, बढ़ते डिप्रेशन और चिंता का कारण घर-परिवार या नौकरी ही नहीं

faridabadnews24By faridabadnews24June 27, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

अक्सर लोगों को घर-परिवार या फिर नौकरी और रुपयों की टेंशन परेशान करती है। धीरे-धीरे चिंता इतनी बढ़ जाती है कि लोग डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं। हालांकि सिर्फ यही नहीं शरीर में कुछ विटामिन और जरूरी पोषक तत्वों की कमी के कारण भी आपको डिप्रेशन फील हो सकता है। ऐसा ही जरूरी विटामिन है ओमेगा-3 फैटी एसिड, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी होता है। ये ऐसा हेल्दी फैट है जो हमारे शरीर को हेल्दी रखने में अहम रोल प्ले करता है। ज्यादातर लोगों के शरीर में ओमेगा-3 की कमी पाई जाती है। शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड कम होने पर कई गंभीरियों का खतरा बढ़ जाता है। ओमेगा-3 की कमी से तनाव, चिंता और मूड डिसऑर्डर की समस्या बढ़ती है।

ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी से होने वाली बीमारी

  1. मूड डिसऑर्डर- शरीर में जब ओमेगा-3 फैटी एसिड कम होता है तो इससे न्यूरोट्रांसमीटर का उत्पादन प्रभावित होता है। जिसकी वजह से मूड और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। ओमेगा-3 की कमी होने पर डिप्रेशन, चिंता और दूसरे मूड डिसऑर्डर का खतरा बढ़ता है।
  2. हार्ट की बीमारी- ओमेगा-3 फैटी एसिड कम होने पर हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है। खासतौर से ईकोसापेंटेनोइक एसिड (ईपीए) और डोकोसाहेक्सैनोइक एसिड (डीएचए) हार्ट की बीमारियों में फायदा करता है। ओमेगा-3 की कमी से हाई ब्लड प्रेशर, एथेरोस्क्लेरोसिस और अनियमित हार्ट बीट की समस्या हो सकती है।
  3. कॉग्निटिव फंक्शन प्रभावित- शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड कम होने पर ब्रेन हेल्थ और कॉग्निटिव फंक्शन प्रभावित हो सकता है। इन फैटी एसिड की कमी के कारण कॉग्निटिव फंक्शन से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा रहता है। ऐसे लोगों को याददाश्त से जुड़ी परेशानी और डिमेंशिया जैसे तंत्रिका संबंधी रोग हो सकते हैं।
  4. सूजन संबंधी समस्याएं- ओमेगा-3 फैटी एसिड में सूजन-रोधी गुण पाए जाते हैं। इससे शरीर में सूजन को कम करने में मदद मिलती है। शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड कम होने पर क्रोनिक इंफ्लेमेशन की समस्या बढ़ सकती है। इससे रूमेटाइड अर्थराइटिस, आईबीडी और अस्थमा की मरीज परेशान हो सकते हैं।
  5. ड्राई आई सिंड्रोम- कुछ लोगों को आंखों में ड्राईनेस की समस्या बढ़ने लगती है। इसकी वजह भी शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी हो सकती है। ओमेगा-3 आंखों को स्वस्थ रखने और चिकनाई को बनाए रखने में मदद करता है। इससे आंखों का सूखापन कम होता है।

NEWS SOURCE : indiatv

family or job is not the reason for increasing depression and anxiety faridabadnews faridabadnews24 Lack of this vitamin can also be the reason
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.