
UP News: उत्तरप्रदेश के उन्नाव से एक चौकानें वाला मामला सामने आया है। यहां सदर कोतवाली में तैनात एक पुलिस कॉन्सटेबल महिला कांस्टेबल से शादी रचा ली। लेकिन हैरानी की बात ये है कि सिपाही ने जिसे अपनी दुल्हन बनाया उसी ने उसपर रेप के आरोप लगाए थे। सोमवार को मंदिर में दोनों ने पूरे पुलिस महकमे की मौजूदगी में सात फेरे लिए। उनकी शादी का वीडियो और उनकी लव स्टोरी अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
ये पूरा मामला थाने से शुरू हुआ। सदर कोतवाली में तैनात पुलिस सिपाही को महिला सिपाही से प्यार हो गया। लेकिन जब शादी की बात आयी तो वह मुकर गया। जिसके बाद महिला सिपाही ने आरोप लगाया कि उसके साथ सिपाही ने जबरदस्ती संबंध बनाए। उसने कहा कि सिपाही ने उससे शादी का वादा किया और कई बार उसके साथ संबंध बनाए। जब युवती मना करती तो वह नशे की हालत में मारपीट करता था।
NEWS SOURCE : chopaltv
