
पाकिस्तान: पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ से एक शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 10 साल के नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म किया गया है। यही नहीं आरोपी ने बच्चे को दुष्कर्म करने के बाद ब्लैकमेल किया और आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पाकिस्तान के अखबार डॉन की खबर के मुताबिक, जटोई तहसील के बेत मिरहजार खान क्षेत्र में घटी इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। इसके साथ ही पाकिस्तान में
नाबालिग को नहाने के बहाने ट्यूबवेल पर ले गया आरोपी
बेट मिरहजार खान पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के मुताबिक, संदिग्ध आरोपी ने नाबालिग पीड़ित को नहाने के बहाने ट्यूबवेल पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। डॉन के अनुसार, आरोपी ने बाद में इन वीडियो का इस्तेमाल बच्चे को मजबूर करने और ब्लैकमेल करने के लिए किया।
गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस
स्थानीय पुलिस ने संदिग्ध के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों के बढ़ते प्रचलन और ऐसे अपराधों को अंजाम देने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने की खतरनाक प्रवृत्ति को दिखा रहा है।
