Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हत्यारन बनी चार साल पुरानी प्रेमिका, डॉक्टर-नर्स का इश्क, दूसरी शादी और खूनी अंजाम

हत्यारन बनी चार साल पुरानी प्रेमिका, डॉक्टर-नर्स का इश्क, दूसरी शादी और खूनी अंजाम

faridabadnews24By faridabadnews24July 2, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

झारखंड में एक नर्स ने गला घोंटकर एक डॉक्टर को मार डाला। दोनों एक साथ काम करते थे। दरअसल, डॉक्टर और नर्स पिछले चार सालों से रिलेशनशिप में थे। जुर्म कबूल करते हुए नर्स ने बताया कि दोनों एक साथ पति-पत्नी की तरह रहते थे। लेकिन दो साल पहले डॉक्टर ने किसी और लड़की से शादी कर ली। इस बात को लेकर नर्स बेहद नाराज और गुस्से में रहती थी। रविवार की रात डॉक्टर की चार साल पुरानी प्रेमिका हत्यारन बन बैठी। यह पलामू जिले की घटना है।

नर्स ने कबूला जुर्म
पलामू के छतरपुर स्थित बारा मोहल्ले में रविवार की देर रात ग्रामीण चिकित्सक अनुज यादव की गमछा से गला घोंट हत्या कर दी गई। शादीशुदा अनुज की हत्या का आरोप ग्रामीण डॉक्टर के साथ नर्स का काम करने वाली प्रेमिका पर लगा है। पुलिस ने नर्स को गिरफ्तार कर लिया है। वह चैनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। दरअसल, अनुज नौडीहा बाजार में पुराना थाना भवन के समीप प्रैक्टिस करता था। छतरपुर के थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि आरोपी महिला ने अपराध स्वीकार कर लिया।

शादी करने से थी नाराज
आरोपी महिला के अनुसार डॉक्टर अनुज यादव के साथ उसका चार साल से संबंध था। अनुज उसे पत्नी की तरह रखता था। परंतु दो वर्ष पहले उसने दूसरी शादी कर ली थी। इसे लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। आरोपी महिला के अनुसार अनुज उसे समय नहीं दे रहा था। गुस्से में आकर उसने डॉक्टर अनुज की गला घोंट हत्या कर दी।

यह भी जानिए: पंखे से लटका मिला शादीशुदा महिला का शव
वहीं एक दूसरे मामले में पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के पतरिया खुर्द गांव में परशुराम चौधरी की 30 वर्षीया पत्नी सरस्वती देवी का शव घर में पंखा से लटका हुआ रविवार की रात में बरामद किया गया है। पुलिस ने शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। चैनपुर के थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा के अनुसार सरस्वती देवी के पिता के आवेदन के आधार पर छानबीन की जा रही है।

मृतका के पिता सह गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत लखेया गांव निवासी महेश्वर चौधरी ने हत्या कर शव पंखे से लटकाने की आशंका जताई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मृतका के पति परशुराम चौधरी, ससुर चंदु चौधरी, गोतनी रूपा देवी, ससुर चंदू चौधरी, सास लक्ष्मीनिया देवी, देवर राजेश चौधरी ने उसकी पुत्री की लाठी-डंडा आदि से मारकर घायल करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी है। साथ ही मामले को आत्महत्या करार देने के लिए फंदे से लटका दिया गया है। उन्हें रात में ही मोबाइल से सरस्वती देवी के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी गयी थी। उन्होंने बताया कि दो वर्ष पूर्व ही उन्होंने अपनी पुत्री की शादी परशुराम चौधरी के साथ की थी।

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 Four year old girlfriend became a murderer love between doctor and nurse second marriage and bloody end
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.