Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » विरोध करने पर की मारपीट, Video वायरल, आधी रात गर्ल्स हॉस्टल में घुसा BJP नेता, चुपके से करने लगा ये काम

विरोध करने पर की मारपीट, Video वायरल, आधी रात गर्ल्स हॉस्टल में घुसा BJP नेता, चुपके से करने लगा ये काम

faridabadnews24By faridabadnews24July 2, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने दबंगों के साथ आधी रात को गर्ल्स हॉस्टल में घूस गया और ताक-झांक करने लगा. इसका विरोध करने पर हॉस्टल के मालिक के साथ मारपीट की, इतना ही नहीं सत्ता नशे में चूर आरोपी ने पीड़ित की पत्नी के सामने ही भद्दी-भद्दी गालियां भी दी. मारपीटा और गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

रात के 2 बजे गर्ल्स हॉस्टल के नीचे घूम रहे उत्तर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित मिश्रा से जब मालिक राहुल सिंह ने रात में हास्टल के बाहर घूमने का कारण पूछा तो रोहित मिश्रा ने राहुल सिंह के साथ अपने साथियों निर्भय द्विवेदी और अन्य को साथ लेकर मारपीट की और अश्लील गालियां दी. मामला 27 जून की रात का है रात के करीब 1:30 का है. मंफोर्डगंज में अपने घर के ऊपर गर्ल्स हॉस्टल चलाने वाले राहुल सिंह अपनी पत्नी स्वाति सिंह के साथ बच्चे की तबीयत खराब होने के कारण अपने घर से बाहर हॉस्पिटल जाने के लिए निकले तभी देखा कि चार-पांच लोग उनके घर के ऊपर जो गर्ल्स हॉस्टल है उधर तक झांक कर रहे थे.

आने की वजह पूछने पर की मारपीट

रात के करीब डेढ़ बजे हॉस्टल का मालिक होने के नाते स्वाति सिंह और राहुल सिंह ने उन लोगों से वहां खड़े होने का कारण पूछा बस इसी बात को लेकर अपने आप को भारतीय जनता पार्टी युवा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष बताने वाले रोहित मिश्रा ने राहुल सिंह और स्वाति सिंह के साथ मारपीट किया जिसका वीडियो आप पोस्ट में देख सकते हैं. रोहित मिश्रा इतने पर ही नहीं रुका उसने सुबह कर्नलगंज थाने में राहुल सिंह के ऊपर पुलिस के ऊपर दबाव डालकर 307 का मुकदमा भी दर्ज करवा दिया जबकि प्रयागराज के तेज बहादुर सप्रू हास्पिटल की मेडिकल रिपोर्ट में स्पष्ट है कि मारपीट राहुल सिंह के साथ हुई है लेकिन कर्नलगंज पुलिस ने स्वाति सिंह और राहुल सिंह का मुकदमा दर्ज करने से स्पष्ट रूप से मना कर दिया और दबाव बताया.

लड़कियों को करते हैं अश्लील टिप्पणी और इशारा

रोहित मिश्रा के साथ आए निर्भय द्विवेदी ने हॉस्टल के मालिक की पत्नी से कहा कि तुम लोग हमें जानते नहीं हो, कब तक घर में रहोगे बाहर निकलो जब भी निकलोगे गोली मार दूंगा. इसके बाद मेरे पति ने फिर 112 नम्बर पर फोन किया और अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार की. पुलिस के आने के बावजूद लड़के सुबह तक मेरे गेट के आसपास ही थे और धमकी बाजी कर रहे थे. पीड़िता ने कहा कि आए दिन ये लोग घर के सामने रात विरात खड़े होकर हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को अश्लील टिप्पणी व इशारा करते हैं l

NEWS SOURCE : lalluram

Beaten up for protesting BJP leader entered girls hostel at midnight faridabadnews faridabadnews24 started doing this work secretly Video goes viral
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.