Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हाई पावर परचेज कमेटी ने दी मंजूरी, हरियाणा में आंगनवाड़ियों के लिए खरीदी जाएंगी “फर्स्ट -एड किट”

हाई पावर परचेज कमेटी ने दी मंजूरी, हरियाणा में आंगनवाड़ियों के लिए खरीदी जाएंगी “फर्स्ट -एड किट”

faridabadnews24By faridabadnews24July 4, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Haryana News: हरियाणा के महिला एवं बाल विकास तथा परिवहन मंत्री असीम गोयल ने बताया कि प्रदेश भर की आंगनवाड़ियों के लिए मेडिकल की “फर्स्ट -एड किट” खरीदी जाएंगी ताकि किसी भी दुर्घटना के समय बच्चों का प्राथमिक उपचार आंगनवाड़ी में ही किया जा सके। इसके लिए आज हाई  पावर  परचेज कमेटी ने मंजूरी दे दी है। आज यहां हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास तथा परिवहन मंत्री  असीम गोयल ने की।  इनके अलावा ,कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवर पाल भी उपस्थित थे।

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने बैठक के बाद जानकारी दी कि प्रदेश के कई शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी , इन बसों की मॉनिटरिंग तथा मैनेजमेंट के लिए आईटीएमएस ( इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम ) हेतु आज एक कंपनी को टेंडर दिए गए हैं।  प्रथम चरण में 11 नगर निगमों में ये इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी और उसके बाद अन्य शहरों में भी चलाने की योजना बनाई गई है। परिवहन मंत्री ने बताया कि आज की हाई  पावर परचेज कमेटी में हरियाणा रोडवेज की एसी बसों के बीमा करने , ई-टिकटिंग के रोल , बसों की बैटरी , मोबाइल ऑयल समेत अन्य आवश्यक कलपुर्जों की खरीद के टेंडर को भी अंतिम रूप दिया गया। उन्होंने बताया कि आज की बैठक में करीब साढ़े 15 करोड़ रुपए के सामान की खरीद के लिए मंजूरी दी गई है।

असीम गोयल ने कहा कि हरियाणा का राज्य परिवहन अपनी सेवा के लिए देशभर में विशेष पहचान रखता है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि रोडवेज बेड़े को अत्याधुनिक तकनीक से लबरेज़ किया जाए। पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जा रही हैं।इस अवसर पर बैठक में परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क , महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त अमनीत पी. कुमार, परिवहन विभाग के निदेशक सुजान सिंह के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

NEWS SOURCE : chopaltv

"First-Aid Kits" will be purchased for Anganwadis in Haryana faridabadnews faridabadnews24 High Power Purchase Committee approved
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.