
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां भगवान के मंदिर में पुजारी ने प्रसाद लेने आई मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर दी। बच्ची अपने चाचा के बेटे के साथ मंदिर में प्रसाद लेने के लिए गई थी। तभी पुजारी की नीयत खराब हो गई और उसने बच्ची को बुरी नीयत से दबोच लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पुजारी को अपनी हिरासत में ले लिया है और कानूनी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।
