Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Sore Throat Remedies: तुरंत अपनाएं ये 5 उपाय, बरसात में भीगने के बाद हो गई है गले में दर्द या खराश की समस्या

Sore Throat Remedies: तुरंत अपनाएं ये 5 उपाय, बरसात में भीगने के बाद हो गई है गले में दर्द या खराश की समस्या

faridabadnews24By faridabadnews24July 9, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Sore Throat Remedies: बदलते मौसम का सेहत पर असर साफ नजर आता है। मानसून के इस सीजन में गले में दर्द या खराश से कई लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में, कुछ बोलना तो छोड़िए, आवाज निकालना भी दूभर-सा लगता है। वैसे तो, गलत खानपान या चीखने-चिल्लाने से भी गला खराब हो जाता है, लेकिन आज हम आपको बरसात के मौसम में बढ़ने वाली इस समस्या का अचूक उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आपको थोड़े ही समय में राहत महसूस होने लगेगी।

काली मिर्च

गले में दर्द और खराश से छुटकारा दिलाने में काली मिर्च भी किसी से पीछे नहीं होती है। बता दें, कि इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीबैक्टीरियल गुण बंद गले को खोलने में कारगर तरीके से काम करते हैं। आप इसके कूटकर शहद के साथ भी चाट सकते हैं।

शोरबा

बरसात के मौसम में गले के मिजाज को दुरुस्त रखने के लिए शोरबा काफी बढ़िया रहता है। इसे बनाने के लिए आप ताजी मौसमी सब्जियों का इस्तेमाल करें और इसके अलावा इसमें अदरक, लौंग, हल्दी और तुलसी के पत्तों को भी एड करें। बता दें, दिन में कम से कम एक बार भी अगर इसका सेवन करते हैं, तो गले की खराश ही नहीं, बल्कि बंद-नाक, खांसी और जुकाम से भी आराम मिलता है।

अदरक

अदरक का काढ़ा भी गले में दर्द और खराश से राहत दिलाता है। इसके लिए आप काढ़ा या चाय बनाते वक्त इसे जरूर शामिल करें। इसके अलावा आप इसका छोटा-सा टुकड़ा टॉफी की तरह चूसकर भी खा सकते हैं। ऐसे में, धीरे-धीरे इसका रस गले में उतरता है और गले की खराश से निजात दिलाता है।

दाल

मानसून के मौसम में आप मसालेदार भोजन के सेवन से बचें और इसकी जगह सुबह-शाम एक कटोरी गरम गरम दाल को घूंट-घूंट करके पिएं। इसमें अदरक-लहसुन का छौंक लगाएं, जिससे गले में दर्द और खराश से तुरंत आराम पड़ेगा।

शहद

गले में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए आप शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। बता दें, अगर आप दिन में कम से कम दो बार, एक चम्मच शहद में आधा चम्मच मुलेठी चूर्ण मिलाकर खाते हैं, तो इससे गले के दर्द और खराश से तुरंत आराम देखने को मिलता है।

Disclaimer: लेख में उल्लेखित घरेलू उपाय सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य से दिए गए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी परेशानी होने पर हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 if you have a problem of sore throat or sore throat after getting wet in the rain Sore Throat Remedies: Adopt these 5 remedies immediately
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.