Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Faridabad News: केवल कागजों में सिमटकर रह गया है भाजपा सरकार का विकास : बलजीत कौशिक

Faridabad News: केवल कागजों में सिमटकर रह गया है भाजपा सरकार का विकास : बलजीत कौशिक

faridabadnews24By faridabadnews24July 10, 2024Updated:July 10, 2024No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद के फरीद पार्क में मिली रही बदहाली की शिकायतों के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक ने आज अपने साथियों के साथ पार्क का दौरा किया और वहां व्याप्त समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान श्री कौशिक ने देखा कि पार्क में सीवर के ढक्कन खुले हुए थे, हर तरफ गंदगी फैली हुई थी, जहां आवरा पशु मुंह मार रहे थे, वहां मौजूद लोगों ने बताया कि यह पार्क केवल नाम का है, यहां समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, शिकायतें करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होती। इसके उपरांत श्री कौशिक अपने साथियों के साथ बराहीपाड़ा तालाब वाली गली पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया और अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखी। लोगों ने बताया कि उनकी कालोनी में पीने के पानी की कमी, सीवरेज ओवरफ्लो सहित टूटी गलियों व सडक़ें कई वर्षाे से पड़ी हुई है

उसकी तरफ आज तक किसी जनप्रतिनिधि ने ध्यान नहीं दिया। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार में केवल भ्रष्टाचार का बोलबाला है, यहां विकास केवल कागजों में होता है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात बद से बदत्तर हो गए है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के सेक्टरों की बात की जाए या फिर कालोनियों की हर ओर समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, मामूली बरसात में सडकें जलमग्र हो जाती है, जलनिकासी की कोई समुचित व्यवस्था प्रशासन द्वारा नहीं की गई और यहां के विधायक भी लोगों की कोई सुनवाई नहीं करते। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में जिस प्रकार से जनता ने भाजपा को सच्चाई का आइना दिखाया है

उसी तरह विधानसभा चुनावों में जनता इस गूंगी बहरी भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करके हरियाणा में कांग्रेस के रुप में अपनी सरकार चुनेगी, जिसके बाद फरीदाबाद क्षेत्र का समुचित विकास किया जाएगा। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर प्रदेश में विकास और भय, भ्रष्टाचार मुक्त शासन चाहिए तो आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करके पूर्ण बहुमत से हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लें। इस अवसर पर कांग्रेस विचार विभाग हरियाणा के चेयरमैन विनोद कौशिक, अजय शर्मा प्रधान जिला ब्राह़मण सभा युवा, एडवोकेट अमित शर्मा, एडवोकेट अनुज शर्मा, मनोहर लाल गुप्ता, लोकेश शर्मा, राजु पाराशर, गौरव पाराशर, एन के शर्मा, दीपक भारद्वाज, सुरेश बैनीवाल, दीपक वधावन, अज्जु रावत, प्रवीण बैसला, कमलेश शर्मा, मिथलेश कुमारी, सरोज शर्मा, यशोदा भारद्वाज, राजदुलारी शर्मा, सुनीता शर्मा, मीनु शर्मा, संतोष अत्री सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Faridabad News: BJP government's development is limited to papers only: Baljeet Kaushik faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.