
Faridabad News: आम आदमी पार्टी की टिकट से एन आईटी 86 विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ चुके प्रवासी नेता संतोष यादव ने एन आईटी में चुनाव की ताल ठोक तूफानी दौरा शूरू कर दिया है।आप नेता संतोष यादव आज एन आईटी 86 में सुंदर कालोनी मदरसे के पास ईमाम हुसैन की याद में मुस्लिम समुदाय द्वारा आयोजित जुलूस में शामिल हुए।और पूरा दिन पैदल जुलूस के साथ रहे और इस समय पुलिस की पूरी फोर्स सुरक्षा और यातायात की ब्यवस्था को संभाला।इस मौके पर आप नेता संतोष यादव ने कहा कि एन आईटी में सर्व धर्म और सर्व समाज के सुरक्षा और सम्मन की लड़ाई लड़ रहा हूँ
और इस बार क्षेत्र की जनता हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को एक मौका देना चाहती है ताकि क्षेत्र का विकास हो और दिल्ली और पंजाब जैसी सारी सुविधाएं आम जनता को मिले ।आप नेता ने कहा की एन आईटी क्राइम सिटी बन गई है और आये दिन हत्या,लूटपाट,अवेध शराब और नशा खोरी को सरकार बढ़ावा दे रही है,सरकार बिजली महंगी देकर भी 24 घण्टे बिजली नही दे पा रही है।और चारो तरफ गन्दा जलभराव रहता है व क्षेत्र में पीने के पानी मे सीवर का पानी आता है।अब जनता भाजपा को भगाने का मन बना चुकी है जैसे ही आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर क्षेत्र का विकास करवाएंगे।
