Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » IAS Puja Khedkar: दर्ज करवाई एफआईआर, आईएएस पूजा खेडकर मामले में बड़ा अपडेट, UPSC ने लिया एक्शन

IAS Puja Khedkar: दर्ज करवाई एफआईआर, आईएएस पूजा खेडकर मामले में बड़ा अपडेट, UPSC ने लिया एक्शन

faridabadnews24By faridabadnews24July 20, 2024No Comments2 Mins Read
IAS Puja Khedkar: FIR lodged, big update in IAS Pooja Khedkar case, UPSC took action
IMAGES SOURCE : GOOGLE

(IAS Puja Khedkar). ट्रेनी IAS पूजा खेडकर कंट्रोवर्सी में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. यूपीएससी ने पूजा खेडकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है. बता दें कि एक के बाद एक विवाद सामने आने पर यूपीएससी ने हाल ही में महाराष्ट्र सरकार को पत्र लिखकर पूजा खेडकर के सभी सर्टिफिकेट व अन्य दस्तावेज मांगे थे. इससे पहले पूजा खेडकर की प्रोबेशनरी ट्रेनिंग रद्द कर दी गई थी और उन्हें 23 जुलाई तक लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन ट्रेनिंग एकेडमी पहुंचने के लिए कहा था.

इतना एक्शन लेने के बाद अब आखिरकार यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है (Pooja Khedkar IAS). बता दें कि पूजा खेडकर महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी आईएएस अफसर हैं. उनकी फील्ड ट्रेनिंग शुरू होते ही उन पर कई विवाद खड़े हो गए. उन्होंने पुणे कलेक्टर ऑफिस में कुछ सुविधाएं मांगी थीं. डीएम की शिकायत के बाद उनका तबादला वाशिम कर दिया गया था.

यूपीएससी ने एक्शन क्यों लिया?
यूपीएससी ने प्रेस रिलीज जारी कर पूजा खेडकर के खिलाफ एफआईआर होने की जानकारी दी है. पूजा खेडकर ने 2022 में सिविल सर्विस परीक्षा पास की थी. यूपीएससी ने ट्रेनी आईएएस अफसर पूजा खेडकर पर लगे आरोपों की जांच करवाई थी. उस पड़ताल में सामने आया कि पूजा ने गलत तरीकों से परीक्षा में दी जाने वाली छूट का फायदा उठाया. उन्होंने अपने नाम के साथ ही माता-पिता का नाम, फोटो, ईमेल आईडी, हस्ताक्षर, मोबाइल नंबर और एड्रेस बदलकर पहचान छिपाने की कोशिश की.

यूपीएससी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
संघ लोक सेवा आयोग ने आईएएस पूजा खेडकर पर एफआईआर करने के साथ ही कारण बताओ यानी शो कॉज नोटिस भी जारी किया है (UPSC Show Cause Notice). सिविल सर्विस परीक्षा के लिए बनाए गए नियमों के आधार पर ही उनके खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है. सीएसई 2022 में उनका कैंडिडेचर रद्द किया जा रहा है और भविष्य में किसी भी प्रतियोगी परीक्षा या सरकारी नौकरी के लिए भी उन्हें अयोग्य घोषित करते हुए उन पर रोक लगाई जा रही है.

NEWS SOURCE Credit : news18.com

big update in IAS Pooja Khedkar case faridabadnews faridabadnews24 IAS Puja Khedkar IAS Puja Khedkar: FIR lodged UPSC UPSC took action
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.