
Madhya Pradesh News: अक्सर मजाक में कहते हैं कि शराब पीने के बाद कई लोग अंग्रेजी में बोलना शुरू कर देते हैं. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक शराब के कारोबारी ने इस बात को सीरियस ले लिया. उसने इसको अपनी दुकान में बिक्री बढ़ाने की तरकीब में बदलने की कोशिश की. लिहाजा उसने बुरहानपुर जिले के नाचनखेड़ा में अपनी दुकान के पास एक बैनर लगाया, जिस पर लिखा था, ”दिनहाड़े अंग्रेजी बोलना सीखें”.
संदेश के नीचे एक तीर शराब की दुकान की ओर इशारा कर रहा था. उसका मकसद शराब पीने के बाद लोगों की अधिक भावुक हो जाने की सामान्य प्रवृत्ति को अपने बिजनेस से जोड़कर बिक्री बढ़ाना था. इसलिए ही उसने अंग्रेजी में बोलने की योग्यता विकसित करने का दावा करते हुए बैनर लगाया. हालांकि ये तो पता नहीं चल सका कि पोस्टर ने शराब की बिक्री को नयी ऊंचाई पर पहुंचाया या नहीं लेकिन इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इसके चलते दुकान मालिक को उपहास और आलोचना का सामना करना पड़ा.
