
Sarkari Naukri: सरकारी बैंक में PO बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह शानदार मौका है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी (CRP PO/MT) के लिए वैकेंसी निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 1 अगस्त से शुरू हो गई है। IBPS PO भर्ती 2024 के जरिए कुल 4455 पदों पर भर्ती की जाएगी। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे 21 अगस्त या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नीचे दी गई इन बातों को ध्यान से पढ़ लें।
इन बैंकों में IBPS PO के माध्यम से भर्ती की जाएगी
बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ इंडिया
बैंक ऑफ महाराष्ट्र
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
केनरा बैंक
PO के लिए आवश्यक आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 अगस्त 2024 तक 20 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसका मतलब है कि उम्मीदवारों का जन्म 2 अगस्त 1994 से पहले और 1 अगस्त 2004 (दोनों तिथियां शामिल) के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाती है।
IBPS PO के लिए आवेदन करने की पात्रता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले किसी भी उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
IBPS PO फॉर्म भरने के लिए भुगतान की जाने वाली फीस
SC/ST/PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹175 (जीएसटी सहित) है, जबकि अन्य सभी के लिए आवेदन शुल्क ₹850 (जीएसटी सहित) है।
NEWS SOURCE Credit : chopaltv.com
