Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अब गिड़गिड़ाकर मांग रहे माफी, मनचलों ने पार कर दीं सारी हदें, महिला अधिकारी को भी नहीं छोड़ा

अब गिड़गिड़ाकर मांग रहे माफी, मनचलों ने पार कर दीं सारी हदें, महिला अधिकारी को भी नहीं छोड़ा

faridabadnews24By faridabadnews24August 3, 2024No Comments2 Mins Read
Now they are begging for forgiveness, the miscreants crossed all limits, did not even spare the female officer
IMAGES SOURCE : GOOGLE

UP News: पुलिस मनचलों पर अंकुश लगाने लाख दावे करे, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। पुलिस की सख्ती के बाद भी मनचले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। यूपी के अमरोहा में इन मनचलों ने सारी हदें पार कर दीं। सरेराह एक महिला अधिकारी को ही छेड़ दिया। पुलिस ने अब कार सवार तीन युवकों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। 48 घंटे पहले तक सड़क पर अपने तेवर दिखाने वाले आरोपी हवालात पहुंचते ही हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते हुए माफी मांगने लगे। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। रिमांड मंजूर कर कोर्ट ने तीनों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

मंगलवार की घटना अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में कल्याणपुर मार्ग की है। शहर में बिजनौर रोड स्थित एक पॉश कालोनी में रहने वालीं एक विभाग की महिला अधिकारी दोपहर में विभागीय अधिकारी के साथ बाइक पर कलक्ट्रेट जा रही थीं। एफआईआर के मुताबिक बाईपास पर कार सवार पांच युवकों ने इनकी बाइक का पीछा करना शुरू किया। बाइक आगे चल रही थी, जबकि साइड देने के बावजूद पीछे चल रही कार का चालक जानबूझकर लगातार हार्न बजाता रहा। सेल टैक्स कार्यालय के सामने से गुजरते वक्त ओवरटेक कर बराबर में आई कार में सवार युवकों ने महिला अधिकारी पर फब्तियां कसते हुए अश्लील इशारे दिए। बाद में महिला अधिकारी ने अपने साथी अधिकारी के साथ आरोपियों की कार का गांव कल्याणपुरा तक पीछा किया और इसी दौरान मदद के लिए डायल 112 पुलिस को भी कॉल की।

कुछ दूर आगे निकलने के बाद युवकों ने कार रोक लिया और दबंगई दिखाते हुए कार से बाहर निकलकर खड़े हो गए। इस दौरान महिला अधिकारी ने मोबाइल से युवकों का फोटो भी खींच लिया, इस पर गुस्साए युवकों ने गाली-गलौज कर दोनों अधिकारियों के साथ बदसलूकी की। आरोपियों ने वीडियो बनाने की कोशिश पर मोबाइल छीनकर हवा में उछाल दिया था। महिला अधिकारी से हुई इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

NEWS SOURCE Credit : livehindustan.com
did not even spare the female officer Now they are begging for forgiveness the miscreants crossed all limits
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.