भिवानी के भाजपा विधायक घनश्याम सर्राफ का निजी सहायक (पीए) कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसके पॉजिटिव पाए जाने के बाद विधायक घनश्याम सर्राफ और उनके परिवार का भी कोरोना सैंपल जांच के लिए लिया गया है। उन्हें फिलहाल घर पर ही क्वारैंटाइन किया गया है।
पीए हमेशा विधायक घनश्याम सर्राफ के साथ रहता था। वह पिछले करीब 1 महीने में डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों से मिल चुका था। तीन दिन पहले घनश्याम सर्राफ व उनका पीए नगर परिषद की बैठक में शामिल हुए थे। पिछले करीब एक महीने से कोरोना वारियर्स सम्मान समारोह चल रहा है। अब जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग कोरोना पॉजिटिव पाए गए पीए की ट्रैवल हिस्ट्री निकाल रहे हैं।
कोरोना पॉजिटिव मिला पीए 40 वर्षीय है और भिवानी के हालुवास गेट का रहने वाला है। उन्होंने 27 मई को सामान्य हस्पताल भिवानी मे फ्लू कार्नर पर आकर अपना कोरोना टेस्ट करवाया था। शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई।
