Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Haryana Assembly Election: कई मंत्री-विधायकों के टिकट कटेंगे, हरियाणा में बीजेपी किसी भी वक्त जारी कर सकती है उम्मीदवारों की लिस्ट

Haryana Assembly Election: कई मंत्री-विधायकों के टिकट कटेंगे, हरियाणा में बीजेपी किसी भी वक्त जारी कर सकती है उम्मीदवारों की लिस्ट

faridabadnews24By faridabadnews24August 19, 2024No Comments4 Mins Read
Haryana Assembly Election: Tickets of many ministers and MLAs will be cut, BJP can release the list of candidates in Haryana at any time
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरियाणा में विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही सभी पार्टियों ने उम्मीदवारों को लेकर मंथन शुरु कर दिया है। चुनाव के शेड्यूल के अनुसार 5 सितंबर से नामांकन शुरु होगा। 12 सितंबर नामांकन की आखिरी तारीख है। इससे पहले पार्टियों को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करनी होगी।भाजपा सूत्रों के मुताबिक उनके उम्मीदवारों की पहली लिस्ट का काम लास्ट फेज में है। भाजपा पहले उन क्षेत्रों की लिस्ट जारी करेगी जिन सीटों पर उन्हें जीत पक्की लग रही है। इसके अलावा दूसरी सूची के अगस्त के अंतिम सप्ताह में जारी कर सकती है।

भाजपा पहली सूची में 20 से 25 विधानसभा के उम्मीद  वार घोषित कर सकती है। रोहतक में इसको लेकर पार्टी नेताओं की बैठक हो चुकी है। नाम लगभग फाइनल हो चुके हैं। इन नामों पर भाजपा केंद्रीय समिति की बैठक में फाइनल मुहर लगना बाकी है कांग्रेस पिछली विधानसभा और लोकसभा की तरह सबसे अंत में प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। इसकी बड़ी वजह यह है कि कांग्रेस में सबसे ज्यादा दावेदार हैं। अगर उन्हें टिकट ना मिली तो वे बागी हो सकते हैं। बाकी पार्टियों से उम्मीदवार घोषित हो चुके होंगे, इसलिए ऐसे में ये बागी उनमें शामिल होकर टिकट नहीं पा सकेंगे। वहीं आम आदमी पार्टी ने पहले ही अगस्त में उम्मीदवारों के ऐलान की घोषणा कर रखी है।

BJP में कई विधायकों के टिकट कटने तय
भाजपा की सूची में कई विधायकों के टिकट कट सकती है। इसमें शहरी सीट के विधायक और मंत्री भी शामिल हैं। इनके नाम कटने के पीछे लोगों व कार्यकर्ताओं की नाराजगी को देखा जा रहा है। इन विधायकों और मंत्रियों की स्थिति आंतरिक सर्वे में बेहद खराब है। इनका जनता से कनेक्ट नहीं रहा। इसके अलावा भाजपा सोशल इंजीनियर के फार्मूला को लेकर ही आगे बढ़ेगी। स्थानीय चेहरों पर ही दाव खेला जाएगा।

कांग्रेस दिल्ली में जल्द करेगी बैठक
विधानसभा चुनावों की रणनीति बनाने और प्रत्याशियों की सूची को लेकर कांग्रेस भी इसी सप्ताह दिल्ली में बैठक करेगी। हालांकि यह बैठक पहले होनी थी, मगर राजीव गांधी की जयंती समारोह को लेकर नेताओं के कार्यक्रमों की वजह से बैठक नहीं हो सकी। अब यह बैठक 20 अगस्त के बाद कभी भी हो सकती है। हरियाणा के बड़े नेताओं ने इसी कारण 20 के बाद बड़े कार्यक्रम अभी तक तय नहीं किए हैं। इसी बैठक के बाद ही हुड्‌डा, सैलजा और सुरजेवाला कार्यक्रम तय करेंगे।

कांग्रेस 2 बाद हार चुके नेताओं को बाहर बैठाएगी
कांग्रेस इस बार 2 बार हार चुके नेताओं को बाहर बैठा सकती है। ऐसे में कांग्रेस के 15 से 20 चेहरे टिकट की दौड़ में बाहर हो सकते हैं, इन नेताओं ने अपने बेटों को भी चुनाव में आगे किया हुआ है। इसके अलावा पार्टी बगावत कर निर्दलीय खड़े होने वालों के भी टिकट काट सकती है। हुड्‌डा और सैलजा कांग्रेस के सर्वे के समान्तर एक अलग सूची बनाने में जुटे हैं। इन सूची के हिसाब से भी वह सर्वे से इतर नामों फाइनल सूची में शामिल करने का प्रयास कर सकते हैं। दोनों नेताओं का प्रयास है कि उनके करीबियों को ही टिकट मिले ताकि मुख्यमंत्री की दौड़ आसानी से पूरी हो सके।

AAP-जजपा और इनेलो-बसपा भी जल्द करेंगे घोषणा
आम आदमी पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक 31 अगस्त से पहले पार्टी सभी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेगी। आम आदमी पार्टी प्रदेश में किंग मेकर की भूमिका में खुद को देख रही है। पहली बार आप सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 2019 में आप ने 47 सीटों पर ही चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी। वहीं इनेलो-बसपा गठबंधन प्रदेश में 37:53 के फार्मूले पर चुनाव लड़ेगी। बसपा 37 सीटों पर और इनेलो 53 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनेलो सितंबर के पहले सप्ताह में अपनी सूची जारी कर सकती है। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की अगुआई वाली जननायक जनता पार्टी(JJP) अपनी दूसरी सूची जल्द जारी कर सकती है। जजपा इससे पहले एक सूची जारी कर चुकी है।

NEWS SOURCE Credit : chopaltv.com

BJP can release the list of candidates in Haryana at any time faridabadnews faridabadnews24 Haryana Assembly Election Haryana Assembly Election: Tickets of many ministers and MLAs will be cut
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.