
Faridabad News: वासी प्रवासी कल्याण एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एन आईटी 86 विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्यासी आप नेता संतोष यादव फरीदाबाद में मृतक आर्यन मिश्रा के पीड़ित परिवार से मिल हरसंभव मदद का आश्वाशन दिया।अभी हाल ही में कुछ बदमाशों ने आर्यन मिश्रा की हत्या कर दी थी जो ट्रेड यूनियन से संजय मौर्य ,भोजपुरी अवधि समाज के प्रधान रघुवर दयाल , पूर्व पार्षद दयाशंकर गिरी,पुर्वांचल एकता परिषद के महासचिव यशवंत मौर्य ,वासी प्रवासी कल्याण एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश कोली और अन्य सामाजिक संगठन के साथियों के साथ प्रवासी नेता संतोष यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और मृतक के पिता ने बताया कि पुलिस सच्चाई छुपा रही है
और इसमें कुछ सट्टेबाजों पर शक जाहिर किया और कहा कि सुपारी देकर मेरे बेटे की हत्या की गई है। आर्यन मिश्रा के पिता ने सीबीआई जांच की मांग की और सुरक्षा के लिए पुलिस गार्ड की अपील की।आर्यन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी यह परिवार पूर्वांचली प्रवासी है। इस मौके पर संतोष यादव ने कहा कि जल्दी ही सामाजिक संगठनों के साथ बैठक कर पीड़ित परिवार की आवाज को उठाएंगे और आंदोलन करेंगे व परिवार को सुरक्षा गार्ड दिलवाएंगे और सरकार से आर्थिक मदद और सीबीआई जांच की मांग करेंगे।और अन्य जो भी आरोपी है उन्हें भी जेल जाना पड़ेगा ।
