
Faridabad News : सफलता पाने के लिए परिश्रम और अदम्य इच्छाशक्ति लगती है, जो व्यक्ति परिश्रम व इच्छाशक्ति को साध लेता है,सफलता उसकी मित्र बन जाती है। परिश्रम व इच्छाशक्ति के साथ समर्पण व जुनून को साधने वाले डॉ आशीष मौर्य को डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिलना इसी बात का उदाहरण है। एक चिकित्सक होने के साथ-साथ समाज सेवा, गरीब व जरूरतमंद की सहायता के लिए हमेशा अग्रसर रहने वाले डॉ आशीष मौर्य का नाम किसी से भी अनभिज्ञ नहीं है, उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर जिले के कादीपुर तहसील, जन्मभूमि और अपने कर्मभूमि फरीदाबाद हरियाणा,तक हर कोई पहचान से वाकिफ है, अब तक अनगिनत मुफ्त स्वास्थ्य चिकित्सा कैंप, ब्लड डोनेशन कैंप, कैंसर पीड़ितों की सहायता, जरूरतमंद की सहायता, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम व विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी आर्टिकल के माध्यम से लोगों को जागरूक करना, आदि में हमेशा अग्रसर रहते हैं
इसे भी पढ़ें-पहली लिस्ट आने के बाद भाजपा समर्थित नेताओं का अपनों खिलाफ ऐलान ऐ जंग
प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए चेयरमैन नवजीवन चैरिटेबल ट्रस्ट, लाइफ स्टाइल मेडिसिन एक्सपर्ट, डॉ आशीष मौर्य ने जानकारी दी, वाशिंगटन डिजिटल यूनिवर्सिटी( United State of America )के द्वारा आगामी अक्टूबर महीने में स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में देश ,समाज हित ,राष्ट्र हित के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट व अतुलनीय कार्य हेतु यूनिवर्सिटी के द्वारा लाइफस्टाइल मेडिसिन के क्षेत्र में”डॉक्टरेट की मानद उपाधि ” Honorary Doctorate, प्रदान की जाएगी, जिसका अधिकृत पत्र यूनिवर्सिटी के द्वारा प्राप्त हुआ है, बताते चलें इससे पहले भी डॉ आशीष मौर्य को शासन प्रशासन व देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के द्वारा भी राष्ट्रीय रत्न अवार्ड ,भारतीय गौरव अवॉर्ड, इंडिया ग्लोरी बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर, समाज गौरव ,नेशनल अचीवर अवार्ड ,जैसे सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है, डॉक्टरेट मानद उपाधि अधिकृत सूचना पर डॉ मौर्य ने इस बड़ी उपलब्धि को अपने माता-पिता अपने गुरुजनों व अग्रज सम्मानित की उपलब्धि बताया, साथ ही सबका आभार भी व्यक्त किया l

