Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Haryana news: डिलवरी में 10 दिन थे बाकी, ससुराल वालों ने बिना बताए किया अंतिम संस्कार, हरियाणा में गर्भवती की मौत

Haryana news: डिलवरी में 10 दिन थे बाकी, ससुराल वालों ने बिना बताए किया अंतिम संस्कार, हरियाणा में गर्भवती की मौत

faridabadnews24By faridabadnews24September 8, 2024No Comments2 Mins Read
Haryana news: There were 10 days left for delivery, in-laws performed last rites without informing, pregnant woman dies in Haryana
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Haryana news : हरियाणा में पानीपत के बापौली में 9 महीने की प्रेग्नेंट महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के ससुराल पक्ष ने उसका अतिंम संस्कार भी कर दिया। मायके पक्ष ने पुलिस को इस मामले के बारे में सूचना दी। मायके वालों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है और ससुराल वालों ने बिना बताए उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। मायके वाले तुरंत पानीपत पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने पुलिस को हत्या की शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति मोहित, ससुर महिपाल, सास कृष्णा के अलावा सोहित और सोमबीर के खिलाफ धारा 80, 238-B, 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पहले की कोर्ट मैरिज, फिर परिजनों ने रजामंदी से कराई शादी

बापौली थाना पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पिता नरेश ने बताया कि वह गांव बाय, गन्नौर जिला सोनीपत का रहने वाला है। वह 7 बेटियों और एक बेटे का पिता है। उसकी सबसे छोटी बेटी अंजली (21) थी। जिसने दिसंबर 2023 में मोहित निवासी गांव खोजकीपुर के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से 16 दिसंबर को दान दहेज के साथ दोनों की शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद मोहित और उसके परिवार वालों ने अंजली के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी थी। वे अक्सर उससे दहेज की मांग करते थे। कई बार आपसी तौर पर पंचायत भी हुई। लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।

डिलवरी में 10 दिन थे बाकी

पिता ने बताया कि अंजली 9 माह की गर्भवती थी। जिसकी डिलवरी में महज 10 ही दिन बाकी थे। 6 सितंबर की शाम करीब साढ़े 7 बजे हमारे पास बापौली थाना पुलिस का फोन गया। पुलिस ने बताया कि अंजली ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। जिसका ससुराल वालों ने आप लोगों को बिना बताए दाह संस्कार भी कर दिया है।

सूचना मिलने पर मायका वाले रात करीब 10 बजे उसकी ससुराल पहुंचे। जहां उन्होंने पूछताछ और जांच-पड़ताल की। जिसमें उन्हें पता लगा कि 6 सितंबर को पति मोहित, ससुर महिपाल, सास कृष्णा के अलावा सोहित और ओमबीर लोगों ने अंजली को मार डाला। इसके बाद इसे हादसा दिखाने के लिए सुसाइड का रूप दिया और छुपके से अंतिम संस्कार भी कर दिया।

NEWS SOURCE Credit : chopaltv

faridabadnews faridabadnews24 Haryana news: There were 10 days left for delivery in-laws performed last rites without informing pregnant woman dies in Harya pregnant woman dies in Haryana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.