Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कोरोना काल में प्रवासी वर्ग पर हुआ अत्याचार, चुप रही भाजपा सरकार : नीरज शर्मा

कोरोना काल में प्रवासी वर्ग पर हुआ अत्याचार, चुप रही भाजपा सरकार : नीरज शर्मा

faridabadnews24By faridabadnews24September 13, 2024No Comments2 Mins Read

Migrant community was oppressed during the Corona period, BJP government remained silent: Neeraj Sharma

फरीदाबाद: एनआईटी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा जनसम्पर्क के दौरान संजय काॅलोनी पहुंचे। जहां पहुंचने पर लोगों ने फूलमाला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। तथा चुनाव में उन्हें समर्थन देने का ऐलान किया। लोगों को संबोधित करते हुए नीरज शर्मा ने कहा कि फरीदाबाद के विकास में प्रवासी वर्ग का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। अपनी मेहनत व लग्न से वह शहर को आगे बढ़ाने में सहायक रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही प्रवासी कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। जो कि प्रवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके लिए काम करेगा। प्रवासी वर्ग के साथ कांग्रेस मजबूती के साथ खड़ी है। उनके साथ किसी तरह का कोई भी अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा। कोरोना काल में जब प्रवासी वर्ग को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। तब भाजपा अंडरग्राउंड हो गई थी। प्रवासियों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया था। प्रवासी अब भाजपा के झांसे में नहीं आने वाले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि प्रवासी वर्ग की वोट लेने के लिए भाजपा तैयार रहती है। लेकिन जब उन्हें बराबर का प्रतिनिधित्व देने की बात आती है, तो वह पीछे हट जाती है।

उन्होनें कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रवासी वर्ग की सत्ता में हिस्सेदारी को लेकर गंभीर हैं। इसी कड़ी में आगामी नगर निगम चुनाव में प्रत्येक विधानसभा में कम-से-कम एक टिकट प्रवासी वर्ग को दिया जाएगा। ताकि उनकी आवाज उठाने के लिए उनके पास एक बेहतर मंच हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार रहते हुए फरीदाबाद नगर निगम के प्रथम मेयर प्रवासी वर्ग से आने वाले सूबेदार सुमन को बनाया गया था। कांग्रेस हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। जबकि भाजपा लोगों के साथ धोखा करने का कोई मौका नहीं गंवाती है। इस मौके पर अरूण सिंह, चन्द्रीका प्रसाद, विनोद बिहारी, दिनेश्वर तिवारी, अमरनाथ मिश्रा, ह्रदयानंद मिश्रा, स्वामी नाथ दूबे, दिनेश्वर दूबे, संजय उपाध्यक्ष, वेद गिरी, अमर गिरी, अमर नाथ मिश्रा, अरुण सिंह, आनंद पाठक, श्याम सुंदर चौबे, राम प्रवेश गिरी, मधुबन सिंह, अभय गिरी, राजेश गोस्वामी, दया शंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।

BJP government remained silent: Neeraj Sharma faridabadnews faridabadnews24 Migrant community was oppressed during the Corona period
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.