Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » शहर के हालात खराब न होते बीजेपी भ्रष्टाचार न करती तो : विजय प्रताप

शहर के हालात खराब न होते बीजेपी भ्रष्टाचार न करती तो : विजय प्रताप

faridabadnews24By faridabadnews24September 19, 2024No Comments2 Mins Read
La condición de la ciudad no se habría deteriorado si el BJP no se hubiera entregado a la corrupción: Vijay Pratap
IMAGES SOURCE : GOOGLE

बडख़ल : बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह ने 3सी बलॉक, राजेश धर्म कांटा डबुला पाली रोड, 1जे ब्लॉक, 5 एन पार्क, 5 एफ पार्क, 3 नंबर डब्लयूएच, ग्रीनफील्ड कॉलोनी एवं शिव दुर्गा विहार लक्कडपुर में आयोजित जन सभाओं को सम्बोधित किया। विजय प्रताप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। 85 करोड़ का टेंडर शहर के गड्ढों को भरने का लिया गया। लेकिन, शहर के हालात क्या हैं, वो आपके सामने है।

विजय प्रताप ने कहा कि मैं आपसे वादा करता हूं शहर में नई सडक़ें बनेंगी, लेकिन वो तब बनेंगी, पहले नई सीवर लाइन डल जाएगी। भाजपा ने केवल लूट की राजनीति की, सीवर लाइन दुरुस्त नहीं की, सडक़ बना दी। फिर दोबारा सीवर लाइन डालने के लिए सडक़ तोड़ दी। इस तरह से जनता के पैसे की न केवल बर्बादी की, बल्कि जमकर लूट भी मचाई। आज फरीदाबाद शहर की इस दयनीय हालात पर मुझे रोना आता है। जहां भी आप जाएंगी सीवर बह रहा है, कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और हमारा गौमाता कूड़े के ढेरों पर खड़ी हुई मिलती हैं। लेकिन, भाजपा की सरकार न तो इंसानों की सुध ली और न ही हमारी गौ माताओं की। इन्होंने केवल अपनी जेबें भरने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी की बडख़ल विधानसभा से विधायक ने बीते 10 वर्षों में कोई काम नहीं किया।

विजय प्रताप ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने पर हर परिवार का एक हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा, जिसकी कीमत मात्र हजार से लेकर 1500 रुपए होगी, जिससे एक परिवार को 25 लाख रुपए का मुफ्त इलाज मिलेगा। इसके अलावा माता-बहनों को घरेलू गैस सिलेंडर 500 रुपए में, बुजुर्गों को 6000 रुपए पेंशन और 300 यूनिट फ्री बिजली कांग्रेस पार्टी के मेनिफेस्टो में शामिल है। फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी का नाम तो दे दिया, मगर काम के नाम पर शहर की स्थिति आप लोगों के सामने है। हरियाणा का चौथाई खर्चा फरीदाबाद उठाता है, लेकिन आज विकास के लिए तड़प रहा है। मेट्रो का एक पिलर भाजपा नहीं लगवा पाई, एक मेडिकल कॉलेज नहीं बनवा पाई। केवल और केवल झूठे वादों से लोगों को बहकाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। जगह-2 उपस्थित जन सभाओं में विजय प्रताप का फूल-मालाओं एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।

NEWS SOURCE Credit : jantakiaawaznews

faridabadnews faridabadnews24 La condición de la ciudad no se habría deteriorado si el BJP no se hubiera entregado a la corrupción: Vijay Pratap
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.