Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर ने कांग्रेस के बागी पर चलाए शब्दों के बाण

भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर ने कांग्रेस के बागी पर चलाए शब्दों के बाण

faridabadnews24By faridabadnews24September 19, 2024No Comments3 Mins Read
El candidato del BJP, Rajesh Nagar, disparó flechas de palabras contra los rebeldes del Congreso
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद : तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राजेश नागर ने अपने खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के बागी ललित नागर पर शब्दों के तीर चलाए। उन्होंने कहा कि आज वह रो-रो कर दिखा रहे हैं क्योंकि लोगों की सहानुभूति लूटना चाहते हैं जबकि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। इन रोने वालों ने पहले अपनी पार्टी के साथ धोखा किया, अब पार्टी ने जब इनका टिकट काट दिया तो पार्टी पर धोखेबाजी का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरा क्षेत्र जानता है कि लोकसभा चुनाव में इन रोने वालों ने अपनी पार्टी के साथ धोखा किया, अपने प्रत्याशी के साथ धोखा किया। लेकिन आज जब पार्टी ने उनको अपना उम्मीदवार बनाने से इनकार कर दिया तो पार्टी को धोखेबाज बता रहे हैं।
राजेश नागर ने कहा कि मुझे डरपोक विधायक बताते हैं। आप लोग बताइए कि मैं सब की बातें स्पीकर ऑन करके करता हूं कि नहीं। नागर ने कहा कि मैं बड़े अधिकारीयों से लेकर जेई तक सभी से स्पीकर पर बात करता हूं क्योंकि मुझे किसी बात का न डर है, ना मुझे किसी से कोई बात छुपानी है। नागर ने कहा कि तिगांव में मुख्यमंत्री के सामने मैंने मंच पर यह कहा कि नकारा अधिकारियों को अपने साथ ले जाओ। क्या कोई कमजोर विधायक यह बात कह सकता है।

राजेश नागर ने कहा कि नौटंकी करने वालों को आप लोग पूरी तरह से नकार दें और तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनाएं क्योंकि हरियाणा की तकदीर डबल इंजन की भाजपा सरकार ही बना सकती है। उन्होंने कहा कि आपने देखा है पिछली सरकारों में नेताओं ने अपने और अपने चमचों के काम किए, जनता के काम नहीं किए। आज भाजपा सरकार में योग्यता और आवश्यकता को देखकर लोगों को अवसर मिल रहे हैं तो वह भाजपा की अंत्योदय भावना के तहत मिल रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश को सुशासन दे रहे हैं। हम इस सुशासन को अंतिम घर तक ले जाने में लगे हैं। आप लोग आने वाले 5 अक्टूबर को भाजपा के कमल निशान वाले ईवीएम बटन को दबाकर्त तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाएं।

इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक मनोहर सरपंच, कन्नी करण सिंह नंबरदार, राजेंद्र बाबू, पहलवान जगबीर, सरपंच कृष्ण दीक्षित, बिजेंदर नंबरदार, मांगेराम, इंद्र भाटी, सूरज नागर, मास्टर महेंद्र भड़ाना, खुशीराम, राजवीर नंबरदार, इकराम सरपंच, बीडीसी रमेश चेयरमैन, महावीर मेंबर, सतबीर, महाशय वेदराम, जगत भाटी पार्षद, सुरेंद्र बिधूड़ी, जगबीर कपासिया, डॉ आर एस नागर, दयाराम नागर, सतबीर नागर, लीलू पार्षद, लीलू नागर, अरुण फौजी, सरपंच ललित चौहान, सरपंच सुभाष, सरपंच सुशील पार्षद, सरपंच रतन एडवोकेट, अजब चंदीला, सरपंच अशोक, सरपंच सतवीर, मनोज भड़ाना, कपिल भड़ाना, पवन नागर आरडब्ल्यूए प्रधान सेक्टर 91, हरदीप कौराली सरपंच, दीपक सरपंच जसाना, ईश्वर अधाना, जयराम भड़ाना, मुकेश सरपंच, सतीश, राकेश भड़ाना, संत राज महाशय, ऋषि नागर आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

NEWS SOURCE Credit : jantakiaawaznews

disparó flechas de palabras contra los rebeldes del Congreso El candidato del BJP faridabadnews faridabadnews24 Rajesh Nagar
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.