Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नहीं रहेगी किसी काॅलोनी में कोई समस्या, नीरज शर्मा बोले – आ रही कांग्रेस सरकार

नहीं रहेगी किसी काॅलोनी में कोई समस्या, नीरज शर्मा बोले – आ रही कांग्रेस सरकार

faridabadnews24By faridabadnews24September 19, 2024No Comments2 Mins Read
There will be no problem in any colony, Neeraj Sharma said – Congress government is coming
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: एनआईटी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा का हरियाणा व्यापार मंडल द्वारा 60 फुट एयरफोर्स रोड स्थित बंसल एम्पोरियम में फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। जहां पर सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एयरफोर्स रोड को ऐसा बनवाया जाएगा, जिसके बनने के बाद यहां की दुकानों के रेट बढ़ जाएंगे। जिसे सौदा करना है, अभी कर ले। यहां पर कोई समस्या नहीं रहेगी। इसकी पूरी योजना मेरे पास है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने एयरफोर्स रोड पर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। जहां भारी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर कर नीरज शर्मा को अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि यहां पर एयरफोर्स होने के कारण कई तरह के प्रतिबंध सरकार ने लगा रखे थे। जिसके कारण यहां पर सभी प्रकार की गतिविधियां ठप पड़ी थी। लेकिन उन्होंने विपक्ष में रहते हुए भी यहां की समस्या को हल करवाया।

श्री शर्मा ने कहा कि यहां पर 100 मीटर के दायरे में लोगों की रजिस्ट्री खुलवाई। जिसके बाद मोटेशन खुलवाई। तथा बिजली के मिटर लगवाने की परमीशन दिलवाई। अब यहां पर लोग अपने घरों का निर्माण भी कर सकते हैं। जिस पर पहले प्रतिबंध लगा हुआ था। श्री शर्मा ने कहा कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आ रही है और चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री बन रहे हैं। हमारी योजना के तहत यहां पर टाऊन से भी अच्छी सड़कें बनेंगी।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की कपड़ा कॉलोनी सहित सभी काॅलोनियों में कोई समस्या नहीं रहेगी। प्याली चौक पर मैट्रो आएगी। जिससे यहां पर व्यापार बढ़ेगा तथा लोगों को दिल्ली और गुरुग्राम आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी। इस मौके पर हरियाणा व्यापार मंडल के प्रधान राम जुनेजा, अनिल गर्ग, महेश चंद बंसल, धर्मपाल बंसल, लक्ष्मण बंसल, लाला खेम चंद, संजीव बंसल, पप्पू, किरण ज्वेलर्स , गौरव जुनेजा , गगनदीप भाटिया, दीपक अदलक्खा , नितिन अदलक्खा , पंकज शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

NEWS SOURCE Credit : jantakiaawaznews

faridabadnews faridabadnews24 Neeraj Sharma said – Congress government is coming There will be no problem in any colony
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.