Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पांच सालों तक जनता की सुध नहीं लेने वाले भाजपा प्रत्याशी कर रहे है विकास की बातें : ललित नागर

पांच सालों तक जनता की सुध नहीं लेने वाले भाजपा प्रत्याशी कर रहे है विकास की बातें : ललित नागर

faridabadnews24By faridabadnews24September 20, 2024No Comments2 Mins Read

BJP candidates who did not care about the public for five years are talking about development: Lalit Nagar

फरीदाबाद: तिगांव विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं पंचायती उम्मीदवार ललित नागर आज अपने चुनावी अभियान के तहत विजय नगर, टिकावली, शेरपुर, ढाढर, शेरपुर कालोनी, किड़ावली, लालपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित कर लोगों से अपने पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान जगह-जगह ललित नागर का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाकर विधानसभा भेजने का भरोसा दिलाया। सभाओं में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए ललित नागर ने कहा कि चुनावी माहौल चल रहा है

आपके पास बहुत लोग आएंगे, लेकिन आपको चयन करना है कि कौन जनप्रतिनिधि आपके सुख-सुख में शामिल होगा और आपके क्षेत्र की समस्याओं को दूर करवाएगा। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जनता ने पिछली बार उन्हें तिगांव से यह सोचकर जिताया था कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है, इसलिए वह क्षेत्र का समुचित विकास करेंगे, लेकिन विकास करवाना तो दूर वह पांच सालों तक लोगों के बीच में भी नहीं आए। क्या जनता ने उन्हें वोट देकर गलती कर दी? जो वह पांच सालों तक उनकी सुध तक लेने नहीं आए। आज जनता उनसे पांच सालों का हिसाब मांगती है, वह बताएं पांच सालों में उन्होंने कितने और कहां-कहां विकास करवाया है।

तिगांव क्षेत्र की कालोनियां हो या ग्रामीण इलाके सब जगह समस्याएं ही समस्याएं बनी हुई है, उन्होंने क्या यही विकास किया है? किस मुंह से वह लोगों से वोट मांग रहे है, पहले अपने कार्यकाल का हिसाब दे, फिर वोट मांगे। सभाओं में लोगों से भावानात्मक जुड़ते हुए ललित नागर ने कहा कि तिगांव क्षेत्र की छत्तीस बिरादरी ने उन्हें पंचायती उम्मीदवार चुना है, यह चुनाव जनता की उम्मीदों का चुनाव है क्योंकि जो संघर्ष और जो दुर्दशा आपने हमने क्षेत्र की देखी है, उसे सुधारने का हमारे पास एक सुअवसर आया है, इसे हाथ से न जाने दे और आगामी पांच अक्टूबर को ‘नारियल फार्म’ के सामने वाला बटन दबाकर अपने इस बेटे वोट रुपी आर्शीवाद देकर जिता दो, मैं वायदा करता हूं कि आपकी आंकाक्षाओं पर खरा उतरते हुए क्षेत्र का समुचित विकास कराऊंगा।

BJP candidates who did not care about the public for five years are talking about development: Lalit Nagar faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.