Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » विपुल गोयल का जोरदार स्वागत ठाकुरवाड़ा ओल्ड फरीदाबाद में

विपुल गोयल का जोरदार स्वागत ठाकुरवाड़ा ओल्ड फरीदाबाद में

faridabadnews24By faridabadnews24September 22, 2024No Comments2 Mins Read

Vipul Goyal was given a warm welcome at Thakurwada Old Faridabad

फरीदाबाद : फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विपुल गोयल का ओल्ड फरीदाबाद ठाकुरवाड़ा में राजू ठाकुर एवं उनकी टीम ने जोरदार स्वागत किया। विपुल गोयल को फूल-मालाओं एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया और महिलाओं ने भी विपुल गोयल को जीत का आशीर्वाद दिया।

अपने स्वागत में उमड़े जनसैलाब से गदगद हुए विपुल गोयल ने लोगों से आह़्वान किया कि आने वाली 5 तारीख को कमल के निशान वाला बटन दबाकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम करें। उन्होंने कहा कि आप लोगों का साथ और आपका विश्वास ही मेरी ताकत है। मुझे यकिन है, आप लोगों के प्यार और सत्कार ने मेरी जीत की राह आसान कर दी है। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने फरीदाबाद में विकास कार्य करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और फिर से मौका मिला तो दोगुनी ताकत से क्षेत्र के विकास एवं उन्नति के लिए कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि देश हित के लिए फिर से एक बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार को लाना जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह ने देशहित में अनेक क्रांतिकारी फैसले किए हैं। उनके प्रयासों से आज भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख देशों में शुमार है और अंतर्राष्ट्रीय नीति एवं दिशा तय करने में भारत का अतुलनीय योगदान है।

विपुल गोयल ने कहा कि आप लोगों ने जो प्यार और आशीर्वाद मुझे दिया है, उसे सूद समेत वापिस लौटाऊंगा। अपने पिछले कार्यकाल में भी मैंने नाहर सिंह स्टेडियम के पुनरुद्धार, आईएमटी को विकसित करने, शहर को हरा-भरा एवं स्वच्छ रखने की दिशा में हजारों पेड़ लगाने का कार्य किया। इसके अलावा शहर के एकमात्र खेल स्टेडिय में टै्रक का निर्माण, सडक़, सीवर सहित लोगों को स्वचछ जल उपलब्ध कराने में मैंने कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। इस बार विधायक बनकर आया तो फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की सूरत बदलकर रख दूंगा। विपुल ने कहा कि मैंने कभी स्वार्थ की राजनीति नहीं की पार्टी ने 2019 में मुझे टिकट नहीं दी तो मैंने विद्रोह नहीं किया। बल्कि, पार्टी के हित एवं उत्थान के लिए जी-जान से कार्य किए। आज फिर एक बार भारतीय जनता पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है और आपसे वादा करता हूं फरीदाबाद के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ूंगा।

NEWS SOURCE Credit : jantakiaawaznews

faridabadnews faridabadnews24 Vipul Goyal was given a warm welcome at Thakurwada Old Faridabad
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.