Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

faridabadnews24By faridabadnews24October 2, 2024No Comments2 Mins Read

Congress candidate Neeraj Sharma received a warm welcome at many places

फरीदाबाद: जनसंपर्क के दौरान एनआईटी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा का जगह-जगह स्वागत कर लोगों ने समर्थन देने का ऐलान किया। सोमवार देर शाम संजय काॅलोनी स्थित विकास गार्डन में उमड़े भारी जनसमूह ने नीरज शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। मंगलवार को वह पाली, नया गांव, गोठड़ा मोहब्बताबाद, पावटा, पाखल, नेकपुर, कोट, आलमपुर, मांगर, सारण आदि गांवों में पहुंचे थे। पाली गांव पहुंचने पर कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा को सिक्कों से तौल कर ग्रामीणों ने अपना उत्साह दिखाया। भड़ानपुरी के समर्थन से कांग्रेस प्रत्याशी गदगद नजर आए। बता दें कि एक दिन पूर्व पाली से पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने नीरज शर्मा के लिए वोट की अपील की थी। जिसके बाद मंगलवार को भड़ानपुरी के विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क के दौरान पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

जनता का आभार प्रकट करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने कहा कि लोगों के विश्वास और समर्थन की निश्चित ही जीत होगी। तथा वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह लोगों के लिए काम करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। भाजपा के दस साल के कुशासन का अंत होने जा रहा है। कांग्रेस सरकार में समान रूप से विकास होंगे। तथा हर वर्ग का ध्यान रखा जाएगा। प्रदेश में स्पष्ट बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार आ रही है। जिसके बाद एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के साथ-साथ कई बड़ी परियोजनाओं को लाया जाएगा। जिससे रोजगार बढ़ने के साथ-साथ क्षेत्र की आर्थिक उन्नति को पंख लगेंगे।

इस मौके पर जयपाल भड़ाना, ॠषि चौधरी, दीपक भड़ाना, मंगल सरपंच, हेमचंद सरपंच, वेदपाल सरपंच, महेन्द्र सरपंच, काले प्रधान, हाजी अख्तर, आजाद, अकील सरपंच, विजयपाल सरपंच, विजय भड़ाना, पप्पी भड़ाना, राजेंद्र भड़ाना, अंतराम भड़ाना, रोहतास भड़ाना, धर्मपाल शर्मा, संजय शर्मा, हमबीर भड़ाना, जैद सरपंच, अब्दुल सत्तार, राहुल भड़ाना, प्रवीण भड़ाना, रोहित भड़ाना, नीरज भड़ाना, सुखा ठेकेदार , रमेश भड़ाना, प्रकाश भड़ाना, चौधरी रविंदर भड़ाना, महेंद्र भड़ाना, श्यामवीर, विनोद, खचेड़ा भड़ाना,चौधरी महेश पंडित, बलराज भड़ाना, हमबीर भड़ाना आदि मौजूद रहे।

Congress candidate Neeraj Sharma received a warm welcome at many places faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.