Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » यहां देखें Video, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खाली किया CM आवास

यहां देखें Video, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खाली किया CM आवास

faridabadnews24By faridabadnews24October 4, 2024No Comments2 Mins Read
Watch the video here, former Chief Minister Arvind Kejriwal vacated the CM residence
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आवास को खाली कर दिया है। आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए थे और अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद AAP नेता आतिशी को दिल्ली का नया सीएम बनाया गया है। सीएम पद को छोड़ने के बाद अब अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली मुख्यमंत्री का आवास भी खाली कर दिया है।

सामने आया वीडियो

अरविंद केजरीवाल का सीएम आवास को खाली करते हुए वीडियो भी सामने आ गया है। केजरीवाल पत्नी सुनीता और अपने माता-पिता को साथ लेकर निकलते दिखाई दे रहे हैं। सुनीता केजरीवाल ने सीएम आवास का गेट लॉक किया। इसके बाद अरविंद और सुनीता ने सीएम आवास के सभी कर्मचारियों का अभिवादन किया फिर वहां से चले गए।

सीएम आवास के रिनोवेशन पर हुआ था विवाद

दिल्ली का मुख्यमंत्री आवास उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस में 6 फ्लैगस्टाफ रोड में स्थित है। यहां अरविंद केजरीवाल पत्नी, बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता सहित अपने परिवार के साथ रहते थे। भाजपा ने इस बंगले में रिनोवेशन के काम को लेकर केजरीवाल की खूब आलोचना की थी। इसके रिनोवेशन में कथित अनियमितताओं को लेकर इसे शीश महल करार दिया था।

अब ये होगा केजरीवाल का नया पता

दिल्ली सीएम का आवास खाली करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब अपने परिवार के साथ लुटियंस दिल्ली में बंगला नंबर 5 में शिफ्ट हो गए हैं। यह बंगला आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के पास है। 5 फिरोजशाह रोड स्थित इस बंगले को आधिकारिक तौर पर पंजाब से पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को आवंटित किया गया था।

NEWS SOURCE Credit : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 former Chief Minister Arvind Kejriwal vacated the CM residence Watch the video here
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.