
Haryana Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोटिंग जारी है और सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं. वोटिंग को लेकर जनता में काफी जोश नजर आ रहा है और सुबह से ही पोलिंग बूथों के बाहर कतारें नजर आ रही है. बता दें कि चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस-बीजेपी में सीधी टक्कर है और 1031 उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला होना है. चुनावों के रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएंगे, लेकिन इससे पहले ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) में सीएम की रेस और बयानबाजी तेज हो गई है. हरियाणा पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सीएम चेहरा घोषित कर चुके हैं, जिस पर अनिल विज ने कहा कि पार्टी जिसे चाहेगी वो सीएम होगी.
CM चेहरा घोषित कर चुके हैं: मनोहर लाल खट्टर
