
Haryana Vidhan Sabha Chunav Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 48 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल कर लिया है. वहीं, कांग्रेस (Congress) के खाते में 37 सीटें आई हैं. इसके अलावा इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) को 2 सीटों पर जीत मिली है तो 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं. हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा में इस बार 13 महिला प्रत्याशी निर्वाचित (Women MLA) हुई हैं, जबकि में साल 2019 के विधानसभा चुनाव में आठ महिला उम्मीदवार विधायक बनी थीं.
बीजेपी की 5 और कांग्रेस की 7 महिला विधायक
