
बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गोलीबारी का एक और आरोपी शिवकुमार गौतम अब तक फरार है। फिलहाल, उसकी तलाश जारी है। साथ ही पुलिस जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इस केस के कनेक्शन की जांच भी कर रही है। फरार हमलावर गौतम खुद को सोशल मीडिया पर गैंगस्टर की तरह ही पेश करता था। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के गंदारा गांव का रहने वाला गौतम फरार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उसने कुछ दिनों पहले ही Instagram पर लिखा था, ‘…यार तेरा गैंगस्टर है जानी।’ खबरें हैं कि उसकी प्रोफाइल इसी तरह के कैप्शन से भरी हुई है। एक पोस्ट में उसने लिखा था, ‘…ये उम्र सुधरने की नहीं, बिगड़ने की है…। मुश्किल तो यह है कि मैं अभी ठीक तरह से बिगड़ा भी नहीं।’
अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी
