Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Crime News: बिस्तर पर मिली खून से सनी लाश, कर्ज देने वालों के साथ संबंध बनाने के लिए पत्नी को करता था मजबूर

Crime News: बिस्तर पर मिली खून से सनी लाश, कर्ज देने वालों के साथ संबंध बनाने के लिए पत्नी को करता था मजबूर

faridabadnews24By faridabadnews24November 10, 2024No Comments4 Mins Read
Crime News: Blood soaked body found on bed, he used to force his wife to have relations with loan lenders
IMAGES SOURCE : GOOGLE

झारखंड के धनबाद में एक घर से एक महिला की कराहती हुई आवाज आई। घर का दरवाजा बाहर से बंद था। आसपास के लोग पहुंचे और दरवाजे खोले। अंदर बिस्तर पर शादीशुदा महिला खून से सनी हुई थी। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दरअसल, 32 साल की महिला की हत्या उसी के पति ने कर दी। हत्या के बाद वह घर बाहर से बंद कर फरार हो गया। आरोपी की सास ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को जबरदस्ती दूसरे लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता था। यह बीसीसीएल के श्रीनगर पुटकी इलाके की घटना है। मृतका की पहचान मीरा के रूप में हुई है।

घर में मिली खून से सनी लाश

शनिवार की अलसुबह आवास से मीरा की कराहने की आवाज और पुत्र की चीख पुकार सुन पड़ोसी जुटे व बाहर से बंद दरवाजे को खोला। आरोपी पति अपनी पत्नी पर किसी भारी चीज से सिर पर वार कर बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गया था। सुबह जब लोगों ने दरवाजा खोला तो बिस्तर पर खून से लथपथ मीरा पड़ी थी। महिला को एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर अस्पताल पहुंचे मृतका के जेठ कांग्रेस नेता दिनेश पासवान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

समझौते के दिन ही पत्नी की हत्या

वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में रिपोर्ट में किसी भारी चीज से सिर पर वार करने से महिला की मौत की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि ललन पासवान अपनी पत्नी को आठ नवंबर की रात में उसके मायके से अपने घर श्रीनगर लाया था। आठ नवंबर को ही आरोपी ने कोर्ट में समझौता किया था कि अपनी पत्नी को ठीक से रखेगा, मारपीट नहीं करेगा। वहीं घर लाकर आठ नवंबर की रात में मीरा की हत्या कर दी। आरोपी ललन नवादा डेढ़ गांव का रहनेवाला है। ललन ऑटो चलाता है।

संबंध बनाने के लिए पत्नी को करता था मजबूर

पुटकी 17 नंबर झोपड़िया धौड़ा निवासी ललन की शादी गोपालीचक दो नंबर निवासी व मूलत कन्हाईपुर मोकामा निवासी स्व. रामेश्वर पासवान की पुत्री से 13 जून वर्ष 2011 को हुई थी। वह कुछ वर्षों से श्रीनगर कॉलोनी के क्वार्टर में रह रहा था। इनके दो पुत्र हैं। बड़े पुत्र लकी के जन्म के बाद नशे का आदी हो गया और कर्ज में भी डूब गया। मीरा की मां सोनी देवी ने आरोप लगाया कि कि दामाद बेटी को कर्ज लेने वाले व्यक्ति के साथ अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डालता था।

विरोध करने पर मारपीट

पत्नी विरोध करती तो उसे प्रताड़ित करता व मारपीट करता था। पहले तो वह इस बात को छिपाती रही, पर विवाद बढ़ने पर इस बात की जानकारी मां व कई बार अपने मायके वालों को दी। एक सप्ताह पूर्व विवाद बढ़ने पर बेटी पटना चली गई। चार दिन पहले मायके वाले उसे गोपालीचक ले आए। इसकी जानकारी मिलते ही पति गलती मानते हुए पत्नी को लाने के लिए ससुराल का चक्कर लगाने लगा। इसके बाद पत्नी जाने को तैयार हो गई। शुक्रवार की रात ललन बाइक लेकर ससुराल पहुंचा। वह केवल पत्नी को वापस लेकर जाना चाहता था, लेकिन पत्नी के दबाव में बच्चों को भी ले गया। रात साढ़े नौ बजे ससुराल से मिली मछली व चावल सभी ने खाया। बच्चे सो गए तो पति किसी भारी लोहे से पत्नी के सिर पर वार कर फरार हो गया।

पति, देवर, जेठ व पति के दोस्त पर प्राथमिकी

गोपालीचक दो नंबर निवासी मृतका का भाई सिकंदर पासवान के बयान पर पुलिस ने आरोपी पति ललन पासवान, जेठ कांग्रेस नेता दिनेश पासवान, रतन पासवान (तीनों भाई) व उनके दोस्त दिलीप पासवान उर्फ टकला को नामजद आरोपी बनाया है। ललन व दिलीप श्रीनगर पुटकी व दिनेश व रतन पुटकी 13 नंबर में रहता है। पुटकी पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

NEWS SOURCE Credit : livehindustan

Crime News: Blood soaked body found on bed faridabadnews faridabadnews24 he used to force his wife to have relations with loan lenders
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.