
उत्तर प्रदेश और बिहार में छठ पर्व बिना छठ गीतों के पूरा नहीं होता है। छठ गीतों से अपनी अलग पहचान बनाने वाली शारदा सिन्हा ने छठ पर्व के पहले दिन नहाए खाए के मौके पर ही अंतिम सांस ली। शारदा सिन्हा ने 5 नवंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत ने उनके चाहने वालों को उदास कर दिया था। ये सौभाग्य की ही बात थी कि जिन छठ मैया को शारदा सिन्हा ने जिंदगी भर पूजा, उन्हीं की गोद में अंतिम सांस भी ली। इतना ही नहीं मौत से पहले भी उनकी जुबां सिर्फ छठ मैया का नाम था। वो अंतिम सांस लेते हुए भी छठ गीत गा रही थीं। मौत से पहले की उनकी आखिरी झलक सामने आई है, जिसे देख आप जरूर गमगीन हो जाएंगे और आपकी आंखों से आंसू बहने लगेंगे।
