Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Gujarat News: टहलते हुए दरवाजे पर आ गया, जिसकी मौत पर घर में शोक सभा चल रही थी

Gujarat News: टहलते हुए दरवाजे पर आ गया, जिसकी मौत पर घर में शोक सभा चल रही थी

faridabadnews24By faridabadnews24November 18, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Gujarat News: अंतिम संस्कार हो चुका था और शोकसभा चल रही थी. लेकिन, अचानक वह शख्स घर की चौखट पर आकर खड़ा हो गया. पहले तो शख्स को देखकर उसके घरवाले चौंक गए, लेकिन फिर अपने सामने उसे सही सलामत देखकर खुशी की लहर दौड़ गई. मामला गुजरात के मेहसाणा शहर का है. लेकिन, इसके बाद सवाल उठने लगा है आखिर वो शख्स कौन था, जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात के मेहसाणा जिले के बीजापुर इलाके में स्थित प्रभुनगर सोसायटी में रहने वाले 43 साल के बृजेश सुथार इस साल 27 अक्टूबर को अचानक घर से गायब गए थे और कई दिनों तक उनकी कोई खबर नहीं मिली. घरवालों ने उन्हें खोजने की काफी कोशिश की, लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चला. इसके बाद परिवारवालों ने नरोदा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट की रिपोर्ट दर्ज करा दी. इसके करीब 2 हफ्ते बात नरोदा पुलिस को लावारिस हालत में पुल के नीचे एक शव मिला और पुलिस को लगा कि यह शव बृजेश सुथार की है. इसके बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए बृजेश के परिवार को बुलाया. परिवार को लोग थाने पहुंचे. शव की बनावट बृजेश से मिलती-जुलती थी, जिसके कारण उसके रिश्तेदारों ने अनुमान लगाया कि यह वही हैं. शिनाख्त के बाद पुलिस ने भी कार्यवाही पूरी की और शव को परिवार वालों को सौंप दिया. इसके बाद परिवार वालों ने दुख के माहौल के बीच शव का अंतिम संस्कार कर दिया. अंतिम संसकार के बाद बृजेश की याद में बीजापुर के प्रभुनगर सोसायटी में शोकसभा का आयोजन किया गया था.

इस तरह अपनी ही शोकसभा में पहुंचे बृजेश

घर पर बृजेश सुथार की याद में शोकसभा चल रही थी, लेकिन इसी दौरान वो जीवित अपने घर पहुंच गए. जब वो र की चौखट पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी तस्वीर पर फूल-माला चढ़ी हुई है, जिसे देखकर वो सन्न रह गए. बृजेश को जिंदा देखकर परिवार को लोग भी चौंक गए, लेकिन जब उन्हें अहसास हुआ कि वो जिंदा है तो परिवार में खुशियों की लहर दौड़ गई.

मानसिक तनाव से जूझ रहे बृजेश

रिपोर्ट में बताया गया कि बृजेश सुथार अपने वित्तीय निवेशों के कारण तनाव और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे. एक रिश्तेदार ने दावा किया कि बृजेश डिप्रेशन से जूझ रहे थे और आर्थिक तनाव की वजह से अपना घर छोड़कर चले गए थे.

अब पुलिस के सामने बड़ा चैलेंज

बृजेश की मां ने कहा, ‘हमने उसे हर जगह ढूंढा. उनका फोन बंद था. फिर पुलिस ने हमें एक शव दिखाया, जो सूजा हुआ था और हमने उसकी गलत पहचान की. इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया.’ 43 वर्षीय बृजेश सुथार के फिर से सामने आने से पुलिस के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई है, क्योंकि वे अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि वह व्यक्ति कौन था जिसका परिवार ने अंतिम संस्कार किया था.

NEWS SOURCE Credit : zeenews

a condolence meeting was going on in the house on whose death faridabadnews faridabadnews24 Gujarat News Gujarat News: He came to the door while walking
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.