Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Haryana News: हरियाणा में महिलाएं होगी सुरक्षित, महिलाओं के लिए हरियाणा पुलिस ने उठाया ये बड़ा कदम!

Haryana News: हरियाणा में महिलाएं होगी सुरक्षित, महिलाओं के लिए हरियाणा पुलिस ने उठाया ये बड़ा कदम!

faridabadnews24By faridabadnews24November 18, 2024No Comments2 Mins Read
Haryana News: Women will be safe in Haryana, Haryana Police has taken this big step for women!
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Haryana News: हरियाणा में महिलाओं की सुरक्षित यात्रा के लिए पुलिस ने नई पहल की है। हरियाणा पुलिस ने महिलाओं को उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए ट्रिप मॉनिटरिंग सुविधा शुरू की है। यह सुविधा खास तौर पर उन कामकाजी महिलाओं के लिए है जो देर शाम या रात तक काम करती हैं।

इसकी निगरानी पंचकूला मुख्यालय से की जाएगी

चरखी दादरी के एसपी अर्श शर्मा ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ अपराध कम करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। अब महिला पुलिसकर्मी प्रदेश की महिलाओं को इस नई सुविधा के बारे में जागरूक कर रही हैं। ड्यूटी के बाद रात में कैब या ऑटो में सफर करने वाली महिलाएं अपनी सुरक्षित यात्रा के लिए ट्रिप मॉनिटरिंग सुविधा का लाभ उठा सकती हैं। यह सुविधा पूरे हरियाणा में शुरू की गई है और इसकी निगरानी पंचकूला मुख्यालय से की जाएगी।

महिलाएं इन चरणों का पालन करें

सबसे पहले आपको 112 पर कॉल करना होगा।

कंट्रोल रूम एक वेब लिंक भेजेगा, जिस पर क्लिक करना होगा।

लिंक को खोलें और जरूरी जानकारी भरकर सबमिट करें।

इसके बाद महिलाएं ऑटो या कैब में अपनी यात्रा शुरू करें।

महिलाओं की यात्रा की निगरानी पुलिस कंट्रोल रूम से की जाएगी।

यात्रा समाप्त होने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम फोन पर सुरक्षित यात्रा की पुष्टि करेगा।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में सर्दी शुरू होते ही आम आदमी को झटका, 5 साल बाद बिजली के दाम बढ़े; आपकी जेब पर पड़ेगा ये असर

हर आधे घंटे में जानकारी लेगी पुलिस

एसपी ने बताया कि पुलिसकर्मी जीपीएस के जरिए महिला की यात्रा पर नजर रखेंगे। हर 30 मिनट में कंट्रोल रूम महिला को फोन करके उसकी यात्रा की जानकारी लेगा। अगर महिला जिस कैब या ऑटो में यात्रा कर रही है वह बीच में रुक जाती है या रास्ता बदल लेती है तो पुलिस महिला को दोबारा फोन करके जानकारी लेगी।

उन्होंने बताया कि अगर इस दौरान कुछ भी गलत लगता है, महिला ठीक से जवाब नहीं दे पाती है या महिला का फोन रिसीव नहीं हो रहा है तो कंट्रोल रूम नजदीकी पुलिस इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) को महिला की लोकेशन पर भेजेगा। इसके अलावा किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में यात्री द्वारा शेयर किए गए इमरजेंसी नंबर पर भी संपर्क किया जाएगा।

NEWS SOURCE Credit : chopaltv

faridabadnews faridabadnews24 Haryana News: Women will be safe in Haryana Haryana Police has taken this big step for women!
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.