Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पहली फिल्म से ही हो गईं सुपर डुपर हिट, कौन है मिथिला पुरोहित? 31 की उम्र में डेब्यू कर मचा दिया बवाल

पहली फिल्म से ही हो गईं सुपर डुपर हिट, कौन है मिथिला पुरोहित? 31 की उम्र में डेब्यू कर मचा दिया बवाल

faridabadnews24By faridabadnews24November 28, 2024No Comments3 Mins Read
Who is Mithila Purohit, who became a super duper hit with her first film? She created a stir by debuting at the age of 31
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Who is Mithila Purohit: फिल्म इंडस्ट्री में लाखों की संख्या में लड़के और लड़कियां अपनी आंखों में स्टार बनने का सपना सजाए कदम रखते हैं, जिनमें से कुछ अपने इन सपनों को पा लेते हैं और कुछ यहां तो घर लौट जाते हैं या जूनियर आर्टिस्ट बनकर रह जाते हैं. आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से किया था और अपनी डेब्यू करते हुए वो रातों-रात छा गई और स्टार बन गईं. चलिए जानते हैं इस एक्ट्रेस के बारे में?

 

फिल्म इंडस्ट्री हर साल लाखों युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करती है, जो स्टार बनने का सपना लेकर यहां आते हैं. इनमें से कुछ अपने सपनों को हकीकत में बदल पाते हैं. आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस की के बताने जा रहे हैं, जिसने अपने सपने को सच कर दिखाया. इस एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी, लेकिन अब वो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर चुकी हैं और अपनी पहली ही फिल्म से स्टार बन गईं. चलिए बताते हैं आखिर कौन है ये एक्ट्रेस?

पहली ही फिल्म से जीत लिया दर्शकों का दिल

2/5
पहली ही फिल्म से जीत लिया दर्शकों का दिल

हम यहां टीवी पर अपनी बेहतरीन अदाकारी से पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस मिथिला पुरोहित ने अब भोजपुरी सिनेमा में भी कदम रख लिया है. हाल ही में उनकी फिल्म ‘मर्यादा सात फेरों की’. जो हाल ही में Zee Biscope चैनल पर रिलीज हुई. ये मिथिला की पहली फिल्म है, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा. मिथिला के अभिनय ने लोगों का दिल जीत लिया. वैसे तो ‘सात फेरे’ की परंपरा सभी को पता है, लेकिन मिथिला ने  ‘मर्यादा सात फेरों की’ में अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों के दिलों को छू लिया.

कौन है मिथिला पुरोहित?

3/5
कौन है मिथिला पुरोहित?

मिथिला पुरोहित राजस्थान की रहने वाली हैं और उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत हिंदी चैनल इमेजिन टीवी के सीरियल ‘मी आजी और साहेब’ से की थी. इसके बाद उन्होंने जी टीवी के फेमस शोज ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ और ‘मिसेज कौशिक की पांच बहुएं’ जैसे कई हिंदी सीरियल्स में भी काम किया. इसके अलावा मिथिला ने पंजाबी फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई, जिनमें ‘वेख बराता चालिया’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज 420’ भी शामिल हैं. उनकी शानदार फैन फॉलोइंग है.

मिथिला पुरोहित की पहली भोजपुरी फिल्म

4/5
मिथिला पुरोहित की पहली भोजपुरी फिल्म

मिथिला की पहली भोजपुरी फिल्म ‘मर्यादा सात फेरों की’ के बारे में बात करें तो ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म है. आज के दौर में जहां टेक्नोलॉजी का प्रभाव बढ़ रहा है, युवा पीढ़ी शादी के सात फेरों के महत्व को भूलती जा रही है. हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों में सात फेरों का खास महत्व है, लेकिन आज की नई जनरेशन इसके बारे में ज्यादा नहीं जानती. इस फिल्म का मकसद यही है कि युवाओं को सात फेरों और रिश्तों की मर्यादा का महत्व समझाया जाए. अपनी पहली फिल्म की सक्सेस से मिथिला काफी खुश भी हैं.

मिथिला पुरोहित का वर्कफ्रंट
5/5
मिथिला पुरोहित का वर्कफ्रंट

अपनी पहली भोजपुरी फिल्म ‘मर्यादा सात फेरों की’ के बाद मिथिला पुरोहित MX Player पर एक नई हिंदी वेब सीरीज में नजर आने वाली है, जो जल्द ही रिलीज होगी. इस सीरीज की ज्यादा जानकारी जल्द ही शेयर की जाएगी. इस सीरीज का निर्माण कुणाल किशोर ने किया है और इसका निर्देशन विष्णु शंकर बेलु ने संभाला है. ये एक पारिवारिक और सामाजिक सीरीज है, जिसकी कहानी संदीप स्वारांश ने लिखी है. वहीं, मिथिला के फैंस भी उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

NEWS SOURCE Credit : zeenews

faridabadnews faridabadnews24 who became a super duper hit with her first film? She created a stir by debuting at the age of 31 Who is Mithila Purohit
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.