Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अपने आप कम होने लगेगी पेटी की चर्बी!, बेड पर जाने से पहले 10 मिनट करें ये 2 व्यायाम

अपने आप कम होने लगेगी पेटी की चर्बी!, बेड पर जाने से पहले 10 मिनट करें ये 2 व्यायाम

faridabadnews24By faridabadnews24December 4, 2024No Comments3 Mins Read
Belly fat will start reducing automatically! Do these 2 exercises for 10 minutes before going to bed
IMAGES SOURCE : GOOGLE

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में फिट रहना हर किसी की प्रायोरिटी बन गई है. खासकर पेट की चर्बी को कम करना सबसे बड़ी चुनौती है. एक्स्ट्रा फैट न केवल आपकी पर्सनालिटी को प्रभावित करता है बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है. अगर आप भी वजन घटाने के लिए समय निकालने में असमर्थ हैं, तो बेड पर जाने से पहले 10 मिनट के ये दो सरल व्यायाम आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं.

1. लेग राइज
यह एक ऐसा व्यायाम है जो पेट के निचले हिस्से पर गहराई से काम करता है. लेग राइज करने से पेट की मसल्स मजबूत होती हैं और चर्बी को कम करने में मदद मिलती है. साथ ही यह व्यायाम आपकी पीठ और हिप्स को भी टोन करता है. इसे करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं. अब दोनों हाथों को बगल में रखें और पैरों को सीधा रखें. फिर अब धीरे-धीरे पैरों को ऊपर उठाएं, ताकि शरीर ‘L’ आकार में आ जाए. इसके बाद धीरे-धीरे पैरों को नीचे लाएं. ध्यान दें कि पैर जमीन को छूएं नहीं. इस प्रक्रिया को 10-12 से बार दोहराएं.

2. प्लैंक होल्ड
प्लैंक एक ऐसा व्यायाम है जो पूरे शरीर को मजबूत बनाने और कैलोरी बर्न करने में मदद करता है. इसे करने से पेट, पीठ, कंधे और हाथों की मसल्स पर असर पड़ता है. यह न केवल चर्बी घटाने में मदद करता है बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है. इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और अपनी कोहनियों और पैर की उंगलियों के सहारे शरीर को उठाएं. फिर शरीर को सिर से एड़ी तक सीधा रखें. इस पोजिशन को 20-30 सेकंड तक होल्ड करें. अब धीरे-धीरे समय बढ़ाते हुए इसे 1-2 मिनट तक होल्ड करने की कोशिश करें.

फायदे और एहतियात
ये दोनों व्यायाम सरल हैं और इन्हें बिना किसी उपकरण के किया जा सकता है. इन्हें नियमित रूप से करने पर कुछ ही हफ्तों में फर्क महसूस होगा. हालांकि, व्यायाम के साथ बैलेंस डाइट और पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है. अगर पेट की चर्बी आपको परेशान कर रही है, तो आज ही इन दो व्यायामों को अपनी रात की दिनचर्या में शामिल करें और फिटनेस का आनंद लें.

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

NEWS SOURCE Credit : zeenews

Belly fat will start reducing automatically! Do these 2 exercises for 10 minutes before going to bed faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.