
Pushpa 2 Premiere Collection: अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ गुरुवार, 5 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इससे पहले 4 दिसंबर को हैदराबाद में फिल्म का प्रीमियर रखा गया था, जहां भारी संख्या में फैंस फिल्म देखने पहुंचे थे. खास बात ये है कि फिल्म की रिलीज से पहले इसने एक नया रिकॉर्ड बनाया है. ऐसे में ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन बंपर ओपनिंग कर सकती है.
सुकुमार के डायरेक्शन में बनी अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द राइज’ आखिरकार रिलीज हो चुकी है और इसको लेकर दर्शकों के अंदर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. ये फिल्म 2021 में आई ‘पुष्पा’ का सीक्वल है, जिसमें आगे की कहानी को दिखाया गया है. ये फिल्म भी अपने पार्ट की तरह ही एक्शन और ड्रामा से भरपूर है. फिल्म की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म के रिव्यू भी आने लगे हैं, जहां फैंस फिल्म को ‘मेगा-ब्लॉकबस्टर’ बता रहे हैं.
